मेरठ

क्या है Nautapa और क्यों बढ़ जाता है पृथ्वी का तापमान, इस बार अपना रिकार्ड तोड़ सकता है पारा

Highlights मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सूर्य नौ दिन के लिए रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश अगले नौ दिन उमस और लू की चेतावनी  
2 min read
• •
Updated: 25 May 2020, 11:50 AM IST
meerut

मेरठ। रविवार की मध्यरात्रि 2.33 बजे से सूर्य (Sun) नौ दिन के लिए रोहिणी नक्षत्र (Rohini Nakshatra) में प्रवेश कर रहा है। जिससे सूर्य की किरणें धरती पर सीधी पड़ेगी। मतलब, आने वाले दिनों में भयंकर गर्मी और लू लोगों को झेलनी पड़ सकती है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश को नौतपा (Nautapa) कहते हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले चार-पांच दिन भयंकर लू (Heat Stroke) चलेगी। ऐसे में अगले कुछ दिन लोगों को भारी गर्मी (Hot Day) सहन करनी पड़ सकती है। मौसम विभाग ने लू के चलते रेड अलर्ट (Red Alert) भी जारी किया है।

लॉकडाउन के बीच पहली बार गर्मी में मौसम विभाग ने रेड वार्निंग जारी की है। अब तक हल्‍की-फुल्‍की बारिश से वैसी गर्मी नहीं पड़ रही थी। हर साल मई महीने के आखिर में नौतपा लगता है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल में एक बार 15 दिन के लिए सूर्य रोहिणी नक्षत्र में आ जाता है। इसके शुरुआती नौ‍ दिनों के दौरान सूर्य और पृथ्‍वी के बीच की दूरी कम होती है। उसकी किरणें धरती पर लंबवत पड़ती हैं। इस वजह से तापमान में बढोतरी होती है। इस दौरान चिलचिलाती गर्मी पड़ती है। इस साल नौतपा 25 मई से शुरू होकर दो जून तक चलेगा। लू को लेकर जारी हुई वार्निंग अगले एक सप्ताह के लिए की गई है। गंभीर या भयानक लू की स्थिति 47 डिग्री या उससे ज्‍यादा तापमान पर बनती है।

मेरठ और आसपास क्षेत्रों में सोमवार की सुबह से ही तेज धूप के चलते सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग घरों में कैद हैं। वहीं मौसम विभाग के डा. एन. सुभाष ने बताया कि अभी पारा 45 के पार पहुंचेगा। 28 मई तक तो गर्मी से निजात मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने बताया कि जून के प्रथम सप्ताह में तेज लू चलने के आसार बन रहे हैं।

Updated on:
25 May 2020, 11:50 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला