मेरठ

Diwali 2019: इस दीवाली से घर में झाड़ू इस समय पर लगानी शुरू कीजिए, लक्ष्मी जी की बरसेगी कृपा

Highlights सही समय पर झाड़ू लगाने पर पैसे की किल्लत नहीं रहेगी कभी भी झाड़ू को खुली जगह नहीं रखें, छुपाकर रखें घर या संस्थान में कभी भी रात के समय झाड़ू न लगाएं  
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2019, 9:36 AM IST
meerut
lakshmi

मेरठ। Diwali 2019 से एक काम जरूर शुरू कीजिए, घर में झाडू (Broom) लगाने का। वैसे तो रोजाना ही घर में झाड़ू लगती है, लेकिन झाड़ू से सफाई करने का एक खास समय होता है। अगर आपने सही समय पर झाड़ू लगानी शुरू कर दी तो समझिए कि लक्ष्मी जी (Goddess Laxmi) की कृपा बरसनी शुरू हो गई है, आपको कभी भी पैसे की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी। अक्सर देखा गया है कि जिन लोगों ने बेसमय घर या अपने संस्थान में सफाई की, वहां दरिद्रता बढ़ती जाती है।

सुबह 4 से 5 का सटीक समय

ज्योतिष ललित गर्ग का कहना है कि सुबह 4 से 5 बजे के बीच घर में सफाई के लिए झाड़ू लगाई जाए तो इससे मां लक्ष्मी (Maa Laxmi Devi) प्रसन्न होती हैं और यदि रात के समय झाड़ू लगाई जाती है तो मां लक्ष्मी उस व्यक्ति से रुष्ट हो जाती हैं और उस घर में दरिद्रता आने लगती है। उनके अनुसार वैसे तो दिन के चार पहर में झाड़ू से सफाई की जा सकती है, लेकिन रात को झाड़ू कभी न लगाएं। सही समय सुबह चार से पांच बजे ही है।

दीवाली से शुरू कर दें ये काम

ज्योतिषाचार्य का कहना है कि झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। साफ-सुथरे घर में ही मां लक्ष्मी का निवास माना गया है। गंदे और बिना साफ-सुथरे घरों में कलह और दरिद्रता का वास हो जाता है। घर की सफाई में झाड़ू और पोंछा बेहद महत्व रखता है। अगर सही समय पर इसे रोजाना कर लिया जाए तो घर में धन-धान्य और सुख शांति बनी रहती है। इस दीवाली से यदि झाड़ू लगाने का सुबह 4 से 5 बजे के बीच का नियम बना लें, तो घर में बरक्कत बढ़ती जाएगी।

झाड़ू को हमेशा छुपाकर रखें

झाड़ू को लक्ष्मी देवी का प्रतीक माना गया है तो इसे खुली जगह में रखने से परहेज करना चाहिए। झाड़ू को ऐसी जगह रखें, जिस पर किसी की नजर न पड़े। झाड़ू को हमेशा पश्चिम दिशा या पश्चिम दिशा के कमरे में रखें। रसोई में झाड़ू कभी नहीं रखें, इससे घर के लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कभी भी टूटी झाड़ू इस्तेमाल न करें। साथ ही झाड़ू से किसी जानवर या किसी व्यक्ति को न मारें या इस पर पैर न रखें, इससे घर में अपशगुन बढ़ते हैं। साथ ही घर में किसी जाते ही झाड़ू न लगाएं, इसे भी अपशगुन माना जाता है और उस व्यक्ति का कार्य पूरा नहीं हो पाता।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला