मेरठ

पति को बाहर घुमाने के लिए घर खुला छोड़ गई, रात को प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पत्नी ने खेला खौफनाक खेल

Highlights बीती शुक्रवार को हुई थी अजय मलिक की निर्मम हत्या पति के पैर पकड़े, फिर प्रेमी ने चाकू से किए प्रहार हत्यारोपी और उसका दोस्त पुलिस की पकड़ से बाहर
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2019, 6:54 PM IST
meerut

मेरठ। थाना टीपी नगर अंतर्गत गगन विहार में स्कूल संचालक दिव्यांग 38 वर्षीय अजय मलिक की हत्या का खुलासा सोमवार को पुलिस ने कर दिया। मृतक अजय मलिक की पत्नी रचना चौधरी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी रचना को गिरफ्तार कर पेश पत्रकार वार्ता की, जबकि उसका प्रेमी सचिन और उसका दोस्त फरार है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

थाना टीपी नगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अजय मलिक की आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका पति उसके साथ अमानवीय कृत्य करता था। इससे वह बहुत परेशान थी। रचना ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ चौधरी कालोनी मलियाना में कई साल से रह रही थी। वहीं उसकी जान पहचान सचिन गौतम से हुई। सचिन से उसकी नजदीकियां बढ़ी तो उसके ससुराल वालों ने इसका विरोध किया। उसके साथ मारपीट करने लगे। बदनामी के डर से ससुराल वालों ने गगन विहार रोहटा रोड में रहना शुरू कर दिया। पति के व्यवहार से तंग आकर उसने दो साल पूर्व अपने प्रेमी सचिन के साथ रहना शुरू किया, लेकिन ससुरालियों ने बेटी का वास्ता देकर उसे वापस बुला लिया। इसके बाद पुन: उसका पति उसके साथ अमानवीय कृत्य करने लगा। यह बात उसने अपने प्रेमी सचिन को बताई तो दोनों ने अजय मलिक को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। योजना के अनुसार रचना घर का दरवाजा खुला छोड़कर पति अजय के साथ बाहर चली गई तभी सचिन अपने दोस्त के साथ घर में घुसकर छत पर जाकर छिप गया। इसके बाद लूटपाट करने का ड्रामा करके रात में एक बजे अजय मलिक की हत्या कर दी।

पुलिस ने घटना का खुलासा उसी दिन कर दिया था, लेकिन पुलिस सबूत के आभाव में मामले को खोलने से कतरा रही थी। बीती रविवार को पुलिस के हाथ जब पुख्ता सबूत लग गए तो रचना को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला