मेरठ

पत्नी ने पति को पिला दी एेसी चाय कि पहुंच गया अस्पताल, जानिए यह पूरा मामला

पड़ोसियों ने कराया भर्ती, पत्नी के खिलाफ दी तहरीर

2 min read
Jun 03, 2018
पत्नी ने पति को पिला दी एेसी चाय कि पहुंच गया अस्पताल, जानिए यह पूरा मामला

मेरठ। अब तक तो ससुराल में विवाहिताओं के प्रताड़ित करने की खबरें आपने पढ़ी और सुनी होगी, लेकिन इस खबर को पढ़कर आप चौंक जाएंगे। जहां एक विवाहिता ने अपने ही पति को मारने के लिए चाय में जहर मिलाकर पिला दिया। इतना ही नहीं महिला ने पति का मोबाइल भी उसके पास से छिपाकर कहीं अन्य जगह पर रख दिया जिससे वह किसी को अपनी सहायता के लिए बुला भी न सके। जहर वाली चाय पीने से जब युवक की हालत बिगड़ी तो उसने किसी तरह हिम्मत कर जोर-जोर से पड़ोसियों को आवाज लगाई। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत गंभीर है। जहर की चाय पिलाने वाली विवाहिता ससुराल से फरार है।

ये भी पढ़ें

अब मोदी पूछेंगे आपसे कि अपने सांसद और विधायक से कितने खुश हैं

यह है मामला

कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति को चाय में जहर मिलाकर दे दिया। युवक को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। वहीं, पीड़ित पक्ष ने महिला व उसके मायके वालों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। 89 डिफेंस एन्क्लेव निवासी गौरव बैंक में कर्मचारी है। गौरव के पिता महेश राघव के अनुसार गौरव की शादी करीब चार वर्ष पूर्व दिल्ली निवासी आशा से हुई थी। वर्तमान समय में दंपति की ढाई वर्षीय बेटी भी है। महेश का आरोप है कि उनकी पुत्रवधु आशा और उसके मायके वाले उनके परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हुए कई बार उनसे हजारों की रकम ऐंठ चुके थे। गौरव पर अपने परिवार से अलग रहने का दबाव बनाते हुए आशा अक्सर उससे झगड़ा करती थी। दो दिन पूर्व आशा के भाई और भाभी शादी में दी गई होंडा सिटी कार और ज्वेलरी भी ले गए। आरोप है कि आशा ने गौरव को चाय में जहर मिलाकर दे दिया। चाय पीने के बाद गौरव की हालत बिगड़ती देख परिजन आनन-फानन में गौरव को लेकर नर्सिंग होम पहुंचे। नर्सिंग होम में भर्ती गौरव की हालत गंभीर बनी है। वहीं, गौरव के पिता ने आशा व उसके मायके वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें

अपहृत किशोरी खुद ही पहुंच गर्इ थाने, उसने जब सुनार्इ आपबीती तो पुलिस के चेहरे की हवाइयां उड़ गर्इ
Published on:
03 Jun 2018 03:36 pm
Also Read
View All