मेरठ

पत्नी को चाकू मारकर पति बोला- तलाक, विरोध करने पर सास की भी पिटाई, फिर लोगों ने किया ये काम

खास बातें युवक ने पत्नी और सास को बुरी तरह से पीटा कम दहेज लाने पर पत्नी से करता था मारपीट थाना लिसाड़ी गेट के अहमदनगर का मामला
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2019, 1:35 PM IST
meerut

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक युवक ने पहले अपनी पत्नी को पीटा और सूचना पर पहुंची सास के साथ भी जमकर मारपीट की। इसके बाद उसने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ फिर आ की। आसपड़ोस के लोगों ने यह होते देखा तो इसका विरोध किया। युवक ने उन पर भी पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने युवक को पकड़कर चारपाई से बांध दिया और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ढाई साल पहले की थी शादी

थाना लिसाडी गेट अंतर्गत अहमदनगर निवासी सलामुद्दीन ने अपनी बेटी हुस्ना की शादी रिजवान से की थी। हुस्ना का आरोप है कि शादी के बाद से ही रिजवान कम दहेज लाने पर उससे मारपीट करता आ रहा है। शुक्रवार को रिजवान ने उसके साथ मारपीट की तो उसने अपनी मां से शिकायत कर दी। इसके बाद मां भी बेटी के पास पहुंच गई। पुलिस के अनुसार रिजवान ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी और सास को कमरे में बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। रिजवान ने पत्नी के हाथ पर चाकू से वार किया। इसके बाद रिजवान ने पत्नी को तीन बार तलाक बोल दिया। दोनों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ फिर मारपीट की।

पड़ोसियों ने चारपाई से बांध दिया

बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों ने भी रिजवान को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने उन पर भी पथराव कर दिया। इस पर गुस्साए लोगों ने रिजवान के हाथ-पैर चारपाई से बांध दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस रिजवान को थाने ले आई और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ लिसाडी गेट नजीर अली खान ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन तलाक मामले की जांच की जा रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला