मेरठ

Meerut crime: मेरठ में दिन निकलते ही महिला अधिवक्ता की गोलियों से भूनकर हत्या

Meerut crime: मेरठ में दिन निकलते ही अज्ञात हत्यारों ने एक महिला अधिवक्ता की गोलियां से भूनकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2023, 11:34 AM IST
Meerut crime: मेरठ में दिन निकलते ही महिला की गोलियों से भूनकर हत्या
महिला की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।

Meerut crime: मेरठ में आज सुबह एक महिला अधिवक्ता की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी है। महिला का नाम अंजली गर्ग है। महिला की दस साल पहले शादी हुई थी। मृतक महिला के कोई बच्चा नहीं था।

मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र के मेवला कालोनी में अंजली गर्ग नाम की महिला अधिवक्ता रहती है। प्रतिदिन की भांति आज अंजली दूध लेने के लिए सुबह जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने अंजली पर गोलियां बरसा दी। गोलियां लगते ही महिला अधिवक्ता अंजली लहूलुहान होकर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के हत्या की जानकारी मिलते ही थााना टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

घटना के सम्बन्ध में पुलिस एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि महिला अधिवक्ता अंजली गर्ग नाम की महिला की आज सुबह 6.30 बजे गोली मारकर हत्या की गई है। एसपी सिटी ने बताया कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था।

जिस मकान में महिला अधिवक्ता रहती थी उस मकान पर कब्जे को लेकर कोर्ट में मुकदमा भी विचाराधीन था। महिला ने पहले भी हत्या की आशंका जताई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज सुबह बाहर गोली चलने की आवाज आई। वो जब बाहर निकले तो मकान के गेट पर खून से लथपथ अंजली पड़ी हुई थी। इसकी जानकारी 112 पर दी गई। जिसके बाद थोड़ी देर में मौके पर पुलिस पहुंच गई।

Updated on:
7 Jun 2023, 11:34 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला