मेरठ

Weather Report: मौसम ने तोड़े सारे रिकार्ड, औसत तापमान 17.01 डिग्री पर पहुंचा, वैज्ञानी बोले ये मौत की सजा

Weather Report: दुनिया में बदलते मौसम को लेकर मौसम वैज्ञानी हैरान हैं। अमेरिका और यूरोप में भीषण लू चल रही है। जबकि भारत में जबरदस्त बारिश का प्रकोप है। यूपी का मौसम इस समय अमेरिका और यूरोप के देशों से काफी अच्छा है। एक तरफ जहां यूरोप और अमेरिका में अधिकतम तापमान 45—50 डिग्री के बीच है। वहीं यूपी में अधिकतम औसत तापमान 35 डिग्री के नीचे है।

less than 1 minute read
Jul 18, 2023
Weather Report: मौसम ने तोड़े सारे रिकार्ड, औसत तापमान 17.01 डिग्री पर पहुंचा, वैज्ञानी बोले ये मौत की सजा

Weather Report: दुनिया भर में चल रही लू के कारण औसत वैश्चिक तापमान 17.6 डिग्री सिल्सियस तक पहुंच गया है। इस तापमान ने 2016 के पिछले रिकार्ड 16.90 डिग्री सेल्सियस को पीछे छोड दिया दिया। भूगोलविद् डॉ. कंचन सिंह के अनुसार जलवायु परिवर्तन के चलते तापमान लगातार बढ़ रहा है। बढ़ती गर्मी से पूरी दुनिया बेहाल है। उन्होंने बताया कि अमेरिका के नेशनल सेंटर फॉर एनवायरनमेंटल प्रेडिक्शन की रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक स्तर पर जुलाई अब तक का सबसे गर्म महीना है। उन्होने कहा कि बढ़ती गर्मी कोई जश्न नहीं, बल्कि लोगों के लिए मौत की सजा है।

सात साल पहले का टूटा रिकॉर्ड
बता दें, दुनिया भर में लू के कारण औसत वैश्विक तापमान 17.06 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। चीन मे तापमान 40 डिग्री और उत्तरी अमेरिका में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा है। हैरानी की बात है कि जहां पर गर्मी में सर्दियों का मौसम होता था वहां भी गर्मी तेज पड़ रही है।

उन्होंने बताया कि अंटार्कटिका में सर्दियों का मौसम है। लेकिन वहां पर असामान्य रूप से उच्च तापमान है। डॉ. कंचन सिंह ने बताया कि यह कोई मील का पत्थर नहीं है। जलवायु परिवर्तन इसके लिए जिम्मेदार है। उन्होंने इसका कारण अल नीनो नामक प्राकृतिक मौसम घटना और इंसानों की ओर से कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के संयोजन से गर्मी बढ़ रही है।

भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान बढ़ने की घटना 'अल नीनो' कहलाती है। इसी कारण से मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। भारत के अधिकांश राज्यों में भीषण बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है।

Published on:
18 Jul 2023 06:40 pm
Also Read
View All