मेरठ

बसपा नेता याकूब कुरैशी ने लगाया आरोप- वोटिंग के बाद मतगणना केंद्र तक आठ घंटे में क्याें पहुंची र्इवीएम

खास बातें बसपा प्रत्याशी ने अधिवक्ता की मौजूदगी में की पत्रकार वार्ता भाजपा पर प्रशासनिक मशीनरी के दुरूपयोग का आरोप कहा- एक दिन पहले अली और बजरंगबली के लगवाए गए नारे उच्च न्यायालय से मेरठ लोक सभा सीट का चुनाव रद्द की मांग
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2019, 12:08 PM IST
meerut
याकूब कुरैशी ने लगाया आरोप- वोटिंग के बाद मतगणना केंद्र तक आठ घंटे में क्याें पहुंची र्इवीएम, देखें वीडियाे

मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा चुनाव में हार के बाद बसपा प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस मामले में हाईकोर्ट इलाहाबाद में एक रिट दायर की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मतगणना के दौरान धांधली हुई है। ईवीएम में भाजपा ने धांधली कर वोटों की हेराफेरी की है। बसपा प्रत्याशी ने आरोप लगाए कि जो ईवीएम मतदान केंद्र से मतगणना केंद्र तक एक घंटे तक में पहुंचनी चाहिए थी, वे ईवीएम आठ घंटे के बाद मतगणना केंद्र तक पहुंची। आखिर ऐसा क्यों हुआ।

भाजपा ने प्रशासन का दुरुपयोग किया

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि मेरठ प्रशासन का मतगणना के दौरान दुरूपयोग किया गया। उन्होंनेे कहा कि उन्हें उच्च न्यायालय पर पूरा विश्वास है। लोकसभा चुनाव में जो गड़बड़ी की गई है, उसके लिए उन्होंने रिट पिटीशन डाला है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मेरठ-हापुड़ लोकसभा चुनाव उच्च न्यायालय रद्द करेगा। उन्होंने कहा कि मतगणना में 20 हजार वोटोें की गड़बड़ की गई है। पूर्व विधायक याकूब कुरैशी ने कहा कि मेरठ जिले से कहीं से भी एक या दो घंटे में ईवीएम मतगणना केंद्र पर पहुंच सकती थी, लेकिन ईवीएम को मतगणना केंद्र तक पहुंचने में आठ घंटे भी लगे। इस दौरान ईवीएम कहां रही। इस दौरान ईवीएम मशीने बदली गई हैं। इससे यह साबित होता है कि भाजपा ने धांधली कर वोट डाली है।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: हज का फर्ज अदा करने जाने वालों का हुआ टीकाकरण

रास्ते में मशीनों में धांधलेबाजी की गर्इ

उन्होंने कहा कि रास्ते में ईवीएम मशीनों में धांधली कर भाजपा के लिए वोट डाली गई। जब उनसे पूछा गया कि मतगणना के दौरान उन्होंने यह बात क्यों नहीं उठाई तो उन्होंने कहा कि मेरठ को दंगे की आग से बचाने के लिए वो कुछ नहीं बोले और चुप रहे। याकूब कुरैशी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया और कहा कि आयोग ने भाजपा के एजेंट के रूप में काम किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से एक दिन पहले उनके अली और भाजपा प्रत्याशी को बजरंग बली का रूप देकर नारे लगाए गए।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला