मेरठ

कोरोना के चलते योगी सरकार का बड़ा आदेश, 11 अप्रैल तक बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल

Highlights: — प्रदेश के सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद — तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया फैसला — कोरोना के दूसरी लहर की चपेट में प्रदेश
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Apr 2021, 12:58 PM IST
Feature image

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। कोरोना वायरस एक बार फिर से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। कोरोना की दूसरी लहर का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि अब दिन प्रतिदिन कोरोना के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। इस बीच कोरोना के संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 8वीं तक के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों को 11 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला लिया है।

योगी सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के सभी निजी और सरकारी स्कूल 11 अप्रैल तक बंद रहेंगे। दरअसल, इससे पहले सरकार ने इन स्कूलों को चार अप्रैल तक बंद रखने का फैसला लिया था। लेकिन कोरोना के मामलों में तेजी के बाद तारीख को और बढ़ा दिया गया है। डीआईओएस गिरजेश कुमार ने बताया कि अब कक्षा 8 तक के स्कूल 11 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। अगर कोई आदेश का पालन नहीं करता तो उस स्कूल की मान्यता खत्म की जाएगी।

गौरतलब है कि यूपी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 2600 नए मामले सामने आए हैं। जबकि मेरठ में 64 कोेरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में संक्रमण से 9 लोगों की मौत भी हुई है। सीएमओ डा अखिलेश मोहन ने बताया कि बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान मेरठ में 64 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

Published on: