मेरठ

योगी सरकार बिजली के बड़े बकाएदारों के खिलाफ कसने जा रही शिकंजा, होगी ये कार्रवाई

खास बातें इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक एसडीओ को सौंपी जिम्मेदारी पीवीवीएनएल के अंतर्गत प्रत्येक अफसर को महाअभियान में लगाया गया 25 अगस्त को बिजली कनेक्शन काटने का चलेगा पूरे क्षेत्र में महाअभियान
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2019, 9:34 AM IST
Feature image

मेरठ। योगी सरकार के राज में बिजली विभाग के बड़े उपभोक्ताओं से बिल की वसूली के लिए महाअभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए पीवीवीएनएल के अंतर्गत 14 जिलों में सभी एसडीओ की तैनाती की गई है। विभाग ने चेताया है कि अगले दो दिन में बड़े बकाएदार अपने बिजली के बिल का भुगतान तुरंत कर दें, अन्यथा महाअभियान में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने जा रही है।

25 अगस्त को चलेगा महाअभियान

पीवीवीएनएल के अंतर्गत वेस्ट यूपी के 14 जिलों मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, सम्भल, रामपुर व सम्भल में 25 अगस्त को बड़े बकाएदारों के खिलाफ महाअभियान शुरू किया जा रहा है। बिल की बकाया राशि नहीं देने पर इनके कनेक्शन काटे जाएंगे। पीवीवीएनएल के एमडी आशुतोष निरंजन का कहना है कि महाअभियान में प्रत्येक एसडीओ अपने उपखंड क्षेत्र की ब्लाॅकवार 250 बड़े बकाएदारों को चिन्हित करके उनके बिजली का कनेक्शन काटेंगे। यदि बिल में कोई गलती है तो उसका बिल संशोधित करके उसका भुगतान तक करके वसूला जाएगा।

लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

विभाग के एमडी ने साफ निर्देश दिया है कि इस महाअभियान में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 25 अगस्त को महाअभियान केे बाद 26 अगस्त को संबंधित अफसरों समीक्षा बैठक की जाएगी। अगर अफसरों की लापरवाही मिलती है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अफसरों को चेतावनी दी कि अफसर बकाया राशि वसूलने में जरा भी ढिलाई न बरतें। उन्होंने बड़े बकाएदारों को आगाह किया है कि वह अगले दो दिन में अपना बकाया बिजली का बिल जमा करवा दें, नहीं तो कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला