मेरठ

एक साल तक शादी का झांसा देता रहा यह युवक, अब पुलिस से इसलिए गुहार लगा रही यह युवती

किला परीक्षितगढ़ का है मामला, एसपी देहात ने युवती को दिया कार्रवार्इ का आश्वासन

2 min read
Jun 01, 2018
शादी का झांसा देकर युवक करता रहा यह काम, पुलिस से गुहार लगा रही यह युवती

मेरठ। शादी का झांसा देकर युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाने का मामला सामने आया है। युवती आैर उसके परिजनों ने जब आरोपी युवक के परिजनों से दोनों की शादी करने की बात कही तो युवक के परिजनों ने एेसी बात कही कि युवती को पुलिस के पास पहुंचना पड़ा, हालांकि पुलिस भी इस मामले में कुछ नहीं कर रही।

ये भी पढ़ें

होटल के कमरों आैर स्वीमिंग पूल में हो रहा था यह काम, पुलिस पहुंची तो दंग रह गर्इ

यह है मामला

परिक्षितगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने किठौर निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक खुद के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता को पहले तो आरोपी शादी का झांसा देता रहा जब पीड़िता ने शादी करने को कहा तो युवक ने मना कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस भी उसकी सुनवाई नहीं कर रही है।

युवक के परिजनों ने मना किया

युवती के अनुसार उसकी बुआ का घर किठौर क्षेत्र में है। आरोप है कि गांव के निवासी देवीकांत ने एक वर्ष पूर्व उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती के साथ शादी करने का झांसा देकर आरोपी एक वर्ष तक उसके साथ संबंध बनाता रहा है। आरोप लगाया कि अब युवक ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता के मुताबिक उसने अपने परिजनों को बताया। इसके बाद बीती 15 मई को उसके परिजन युवक के घर पर बातचीत करने गए थे। युवक के परिजनों ने युवती पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए। इसकी दोषी युवती को ही माना। आरोप है कि इस दौरान युवक व उसके परिजनों ने युवती के परिजनों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें घर से भगा दिया। साथ ही धमकी दी कि यदि दोबारा शादी की बात दोहराई तो वह उसके पूरे परिवार का खात्मा कर देंगे।

पुलिस नहीं कर रही सुनवार्इ

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह पिछले एक सप्ताह से किठौर थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी सुनवाई की जगह उसे टरका दिया जाता है। एसपी देहात राजेश कुमार ने कार्रवार्इ की बात कही है।

ये भी पढ़ें

शादी के बाद परेशान करता था रेपिस्ट, पति-पत्नी ने फिर उठाया यह कदम
Published on:
01 Jun 2018 03:14 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड