मेरठ

युवक ने कचहरी में लड़की के साथ की एेसी हरकत कि मच गर्इ अफरातफरी

मेरठ कहचहरी में कड़ी सुरक्षा के बीच हुर्इ घटना आरोपी युवक पहले से कर रहा था लड़की का इंतजार
2 min read
• •
Updated: 5 Apr 2019, 3:29 PM IST
meerut
युवक ने कचहरी में लड़की के साथ की एेसी हरकत कि मच गर्इ अफरातफरी

मेरठ। मेरठ कचहरी में इस समय सुरक्षा-व्यवस्था बहुत पुख्ता है, लेकिन आज इसी सुरक्षा के बीच ऐसा मामला सामने आया कि कचहरी की सुरक्षा-व्यवस्था में सेंध लग गई। अपने पिता के साथ कचहरी आई लड़की के साथ युवक ने ऐसी हरकत की तो वह हवालात पहुंच गया। मेरठ कचहरी में दिनदहाड़े आज एक युवक लड़की को छेड़ता हुआ पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया इस दौरान युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मी की गिरफ्त से वह छूट नहीं सका।

उसको कचहरी की हवालात में बंद कर दिया गया। युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। युवक का कहना है कि लड़की के नंबर मांगने पर ही उसने पर्ची पर नंबर लिखकर दिया था। शामली जिले का रहने वाला युवक संदीप शुक्रवार की सुबह कचहरी पहुंचा। युवक संदीप कचहरी के गेट पर काफी देर से खड़ा था। इसी दौरान एक लड़की अपने पिता के साथ कचहरी में आई। युवक संदीप ने अपने हाथ में रखी पर्ची लड़की की तरफ बढ़ा दी और उससे बात करने की कोशिश की। लड़की ने इसका विरोध किया। लड़की के पिता ने भी युवक को ऐसी हरकत करते देखा तो उसने शोर मचा दिया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को देखकर युवक ने भागने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। युवक को कचहरी की हवालात में बंद कर दिया है। वहां पर उससे पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे हैं।

वहीं युवक संदीप का कहना है कि वह लड़की को जानता है। लड़की के मांगने पर ही उसने उसे पर्ची पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर दिया था। लड़की के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। सीओ सिविल लाइन अखिलेश भदौरिया ने कहा कि प्रथम दृष्टया युवक द्वारा लड़की को छेड़ने का मामला सामने आया है। अभी जांच चल रही है। लड़की और उसके पिता का कहीं पता नहीं चल सका है। पुलिस अपनी तरफ से कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला