मेरठ

VIDEO: साइड नहीं देने पर बीच सड़क पर युवक को बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल

Highlights मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र की घटना का वीडियो वायरल डीजे की आवाज में नहीं सुना युवक ने स्कूटी का हॉर्न युवक को पिटता देख लोग तमाशबीन बने खड़े रहे  

2 min read
Feb 10, 2020

मेरठ। शहर में सरेआम एक युवक की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दंबग युवक एक अन्य युवक को बीच सड़क पर बेल्टों से पीटता दिख रहा है। बताया जाता है कि झगड़ा साइड के विवाद में हुआ, जिसके बाद स्कूटी सवार दबंग युवक ने आपा खो दिया और दूसरे युवक को बुरी तरह पीटा।

बता दें कि सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो काफी वायरल हुआ। जिसमें एक युवक बेल्ट निकालकर दूसरे युवक की पिटाई करता दिख रहा है। बीच सड़क मारपीट की इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जाता है कि मामला कंकरखेड़ा क्षेत्र के शांति मंडप के नजदीक का था। जिसमें स्कूटी सवार दबंग युवक ने साइड के लिए हार्न दिया, लेकिन नजदीक ही डीजे बजने के कारण सड़क पर चल रहा युवक स्कूटी का हार्न नहीं सुन सका। इससे भड़का स्कूटी सवार युवक नीचे उतरा और बेल्ट निकालकर सीधे सड़क पर चल रहे युवक की पिटाई शुरू कर दी। उसे काफी देर तक बेल्ट से पीटा। काफी देर तक लोग तमाशबीन बनकर यह वाक्या देखते रहे। हालांकि एक युवक ने हिम्मत कर दबंग युवक को ऐसा करने से रोका, जिसके बाद वह धमकी देकर चला गया।

वहीं किसी ने इस पूरी घटना की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। वहीं कंकरखेड़ा पुलिस का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया। अगर कोई शिकायत आती है तो जांच की जाएगी। इस बारे मेंं जब सीओ दौराला जितेन्द्र सरगम से बात की गई तो उनका कहना था कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। थाने में इस संबंध में कार्रवाई के लिए कहा गया है।

Published on:
10 Feb 2020 11:39 am
Also Read
View All