
मेरठ। सोशल साइट्स पर वायरल हुए मैसेज से पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। मैसेज में लिखा है कि जौहर और रकाद की नमाज में सीएए (CAA) और एनआरसी (NRC) से हिफाजत की दुआएं करना। मैसेज के बाद मेरठ समेत पूरे वेस्ट यूपी (West UP) में सुरक्षा बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सीआई राजेश द्विवेदी के अनुसार आईजी कानून व्यवस्था को पत्र जारी किया गया है। सभी जनपदों में अलर्ट घोषित किया गया है।
सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल होने के बाद साइबर सेल की टीम इसकी जांच कर रही है। इस मैसेज को फारवर्ड करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने इस मैसेज के वायरल होने के बाद शांति समिति के लोगों के साथ बातचीत भी की है। जिससे नमाज के दौरान कोई भी गलत ऐलान नहीं किया जा सके।
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि एसपी सिटी और सीओ कोतवाली को अतिसंवेदनशील इलाकों में भ्रमण करने के आदेश दिए गए हैं। मस्जिदों के इमामों से भी बातचीत की गई है। सभी ने भरोसा दिलाया कि नमाज के समय कोई ऐलान मेरठ में नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने शहर में भ्रामक मैसेज के कारण निगरानी रखे जाने की बात कही है।
Published on:
09 Feb 2020 11:19 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
