मुख्य परीक्षाओं के नए कार्यक्रम के अनुसार वस्तुनिष्ठ आधारित परीक्षा दो घंटे की होगी। स्नातक अंतिम वर्ष में इस बार निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। मुख्य परीक्षाएं तीन पालियों में होगी। सुबह 7 से 10 तक पहली पाली, 11 से दो बजे तक दूसरी पाली और तीन से छह बजे तक तीसरी पाली में परीक्षाएं होंगी। स्नातक और परास्नातक की रेग्युलर और प्राइवेट मुख्य परीक्षाएं 22 फरवरी को बीए, बीएससी रक्षा अध्ययन, कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीकाम, एमकाम, एमए एजुकेशन, एमए इतिहास के पेपर के साथ शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएं 27 अप्रैल को सम्पन्न होंगी।