मेरठ

रिटायर्ड फौजी की पत्नी के साथ इस युवक ने किया एेसा काम, साहस दिखाते हुए इसे पुलिस को भी सौंप दिया

रिटायर्ड फौजी की पत्नी से जिस युवती ने युवक को मिलवाया था, दोनों शादी करके रहने लगे थे दूसरी जगह  
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2018, 1:16 PM IST
meerut
रिटायर्ड फौजी की पत्नी के साथ इस युवक ने किया एेसा काम, साहस दिखाते हुए इसे पुलिस को भी सौंप दिया

मेरठ। लोन के नाम रुपये ठगने वालों का गिरोह मेरठ में सक्रिय है। जो लोगों को लोन दिलवाने के नाम पर लाखों ठग लेता है, लेकिन जब लोन दिलवाने की बारी आती है तो गायब हो जाता है। इसी तरह लोन दिलाने के नाम पर एक वर्ष पूर्व रिटायर्ड फौजी की पत्नी को 3.30 लाख का चूना लगाकर फरार हुए युवक को बुधवार को पीड़िता ने दबोच लिया। पीड़िता ने थाने पर हंगामा करते हुए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस मामले की तहरीर मिलने से इंकार कर रही है।

पड़ोसन ने बैंक लोन दिलाने पर किया खेल

दरअसल, माधवपुरम सेक्टर तीन निवासी सुरेन्द्र सोनी भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं। सुरेन्द्र की पत्नी सुशीला के मुताबिक एक वर्ष पूर्व हाउस दिलाने के नाम पर उसकी पड़ोसन सलमा ने उसे अब्दुल वाहिद नाम के युवक से मिलवाया था। अब्दुल वाहिद और उसका गैंग लोगों को हाउस लोन दिलवाने का काम करता था। दोनों ने मिलकर पीएनबी बैंक से 3.30 लाख का लोन पास करा दिया। इसके बाद बैंक से चेक उसके एकाउंट में ट्रांसफर कराने और एफडी बनवाने के नाम पर उससे दो ब्लैंक चेक लिए। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने दोनों चेक के माध्यम से उसके खाते में जमा की गई लोन की 3.30 लाख की रकम निकाल ली। जब महिला ने इसका विरोध किया तो लोन दिलवाने वाले एजेंट ने बोला जो पैसे पहले दिए जाने थे वही निकाले गए हैं। इसके बाद आरोपी रातों रात मकान खाली करके फरार हो गए।

दोनों धोखेबाजों ने कर ली शादी

घटना के बाद से पीड़ित आरोपियों की तलाश में जुटे थे। इसी बीच उन्हें पता चला कि सलमा अब्दुल वाहिद के साथ निकाह करके लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रह रही है। जिसके बाद सुशीला और उसके पति ने अब्दुल वाहिद को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पहले भी दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया था, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने रकम नहीं लौटाई। बहरहाल पीड़ितों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। हालांकि पुलिस मामले की तहरीर मिलने से ही इंकार कर रही है।

Updated on:
1 Nov 2018, 1:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला