मेरठ

प्रेमी का धर्म परिवर्तन कराने की जिद पर अड़ी युवती, विरोध के बावजूद कर रही निकाह की तैयारी

Highlights मेरठ के नौचंदी क्षेत्र का मामला आया सामने युवक के परिजनों ने थाने में किया जमकर हंगामा युवती अड़ी जिद पर, लिखित में शिकायत नहीं
less than 1 minute read
• •
Oct 06, 2019
meerut

मेरठ। आपने कई मामले सुने होंगे, जब प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का धर्मांतरण कराने के बाद उससे शादी की, लेकिन मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में एक अलग मामला प्रकाश में आया है। यहां एक युवती ने ऐलान किया है कि वह प्रेमी का पहले धर्मांतरण कराएगी, उसके बाद बाद निकाह करेगी। उसने निकाह की तैयारी भी शुरू कर दी है। इससे युवक व उसके परिजनों में खलबली मच गई है। इसको लेकर नौचंदी थाने में खूब हंगामा चला।

नौचंदी क्षेत्र की युवती का काफी समय से एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों अलग-अलग धर्म-समुदाय से जुड़े हुए हैं। इसके कारण दोनों को शादी करने में सामाजिक बुराइयों का सामना करना पड़ रहा है। युवती ने साफ कह दिया है कि वह धर्मांतरण नहीं करेगी, बल्कि प्रेमी का धर्मांतरण कराएगी और फिर उससे निकाह करेगी। इसकी जानकारी मिलने पर युवक के परिजनों ने नौचंदी थाने में इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने थाने में दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया और बातचीत शुरू की। हालांकि युवक पक्ष के लोगों ने थाने में इस दौरान हंगामा भी किया, लेकिन युवती ने साफ तौर पर कह दिया है कि वह अपने प्रेमी का धर्मांतरणा कराएगी और निकाह करेगी, जो चाहे कर लो। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर का कहना है कि जांच के बाद अगली कार्रवाई होगी। अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं हुई है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
06 Oct 2019 01:03 pm
Also Read
View All
पति की हत्या कर सांप के काटने से मौत दिखाने वाली रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी, सजा सुनते ही रोने लगे दोनों

मुस्कान के बाद अब रविता को फांसी की सजा, प्रेमी को भी सजा-ए-मौत, पति की हत्याकर बिस्तर पर छोड़ा था सांप

Explainer: साहिल-मुस्कान से लेकर अंकिता भंडारी हत्याकांड तक, अपराध की वो घटनाएं जिन्होंने बटोरी सुर्खियां! पढ़िए केस अपडेट

Blue Drum Murder Case: सौरभ के लिए छोड़ा परिवार, साहिल के लिए पति को उतारा मौत के घाट; पढ़ें नीले ड्रम कांड वाली मुस्कान की लव स्टोरी

‘उम्मीद थी उम्रकैद की, मिली फांसी’: सजा सुनते ही उड़े मुस्कान और साहिल के होश, जेल अधीक्षक ने बताया अंदर का हाल