मेरठ

किशोर को गोलियों से भूनकर छात्रा से जाकर बोला- तू मेरी है, मेरी ही होकर रहेगी, मैंने जो कहा था करके दिखा दिया, देखें वीडियो

मेरठ के गांव घाट में किशोर की हत्या की घटना खोलने में जुटी पुलिस, मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर  
2 min read
• •
Updated: 1 Dec 2018, 9:09 AM IST
meerut
किशोर को गोलियों से भूनकर छात्रा से जाकर बोला- तू मेरी है, मेरी ही होकर रहेगी, मैंने जो कहा था करके दिखा दिया, देखें वीडियो

मेरठ। मेरठ के परतापुर के गांव घाट में गुरुवार की देर रात टेलीफोन पर घर से बाहर बुलाकर हत्या किए जाने की घटना में पुलिस ने अभी तक जितनी जांच की है। उसमें एक ही गांव के 12वीं कक्षा के छात्र-छात्रा की आपस में बातचीत आैर इस बातचीत को नापसंद करने वाले एक अन्य युवक की बात सामने आ रही है। किशोर की हत्या के बाद बातचीत पसंद नहीं करने वाला युवक व उसके साथी फरार हैं। पुलिस की मानें तो छात्रा व मृतक के परिजनाें से अलग-अलग पूछताछ आैर काॅल डिटेल में ये बात सामने आयी है कि मृतक किशोर आैर छात्रा में पिछले दो महीने से रोजाना सात से आठ बार बात होती थी, इस बात की भनक मुख्य आरोपी को लग गर्इ थी। उसने किशोर को मारने की धमकी भी दी थी। मुख्य आरोपी ने गुरुवार की रात किशोर पर सिर व पीठ में चार गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद वह छात्रा के घर पहुंचा आैर उसका नाम लेकर बोला- तू मेरी है, मेरी ही होकर रहेगी, मैंने जो कहा था करके दिखा दिया। पुलिस अपनी पूछताछ के सभी हिस्सों को जोड़कर इसी नतीजे पर पहुंची है कि गांव का ही डब्बू मुख्य आरोपी है। हत्या के मामलेे में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करार्इ गर्इ है। इनमें छात्रा का चाचा भी शामिल है।

रात को साढ़े 12 बजे बुलाया था

मेरठ के परतापुर क्षेत्र के गांव घाट का मामला है। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 17 वर्षीय अनिकेत उर्फ निकेत के पास गुरुवार की रात साढ़े 12 बजे फोन आया था। निकेत परिजनों से थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से बाहर निकल गया था। थोड़ी देर बाद घर से 200 मीटर की दूरी पर उसका खून से सना शव बरामद हुआ था। बताते हैं कि निकेत के सिर आैर पीठ में गोली में मारी गर्इ थी। इसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गुरुवार की रात को ही ग्रामीणों ने हत्यारों को पकड़ने के लिए जमकर हंगामा भी किया था।

एक सप्ताह पहले हुर्इ थी मारपीट

गांव का युवक डब्बू यहीं की 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा के पीछे पड़कर परेशान करता था। करीब दो महीने पहले डब्बू ने किशोरी के अपहरण का प्लान बनाया था, इसके कारण छात्रा कर्इ दिनों तक स्कूल नहीं गर्इ थी। इस घटना के बाद निकेत छात्रा से फोन पर बातचीत करने लगा था। पुलिस के अनुसार डब्बू को इस बात का पता चल गया था। इसको लेकर एक सप्ताह पहले दोनों में मारपीट भी हुर्इ थी। पुलिस ने अभी तक की जांच में बताया कि घटनाा वाले दिन गुरुवार की रात मुख्य आरोपी डब्बू, चिंटू, सोनू उर्फ चड्ढा आैर छात्रा का चाचा ने निकेत को फोन करके बुलाया था आैर घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने छात्रा के चाचा को हिरासत में ले रखा है, जबकि तीन अन्य फरार चल रहे हैं। पुलिस ने छात्रा से भी अलग से बातचीत की है। पुलिस का कहना है कि हत्या करने के बाद डब्बू छात्रा के घर पहुंचा था आैर छात्रा व परिजनों को धमकी देकर फरार हो गया। एसएसपी अखिलेश कुमार ने कहा कि छात्रा की छात्र से बात होती थी, यह जांच में सामने आया है। मुख्य आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस खुलासा करेगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला