बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा ने किया थाने का घेराव 

विंध्याचल और कटरा थाने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने की मांग
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jul 2016, 7:44 PM IST
bjp protest
bjp protest
मिर्ज़ापुर. प्रदेश में बढ़ते अपराध के विरोध में प्रदेश भर में बीजेपी थाने का घेराव कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो ने जिले में बढ़ रहे अपराध के विरोध में जिले के सभी थानो का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। विंध्याचल थाने से लेकर कटरा कोतवाली में भाजपा कार्यकर्ता ने घंटो थाने का घेराव किया ।

विंध्याचल थाने में पहुचे सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने प्रदेश में बदतर कानून व्यवस्था के लिए प्रदेश की सपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया और जनता से ऐसी सरकार को उखाड़ फेकने आह्वान किया गया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल , रत्नाकर मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

वहीं नगर में भी भाजपा कार्यकर्ताओ ने कटरा थाने का घेराव किया । कटरा थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराधो का जिक्र करते बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस थाना क्षेत्र में चोरी, छिनतई, जैसे अपराध में बढ़ोतरी हो रही है मगर पुलिस प्रसाशन इस पर खामोश है। नगर के सभी चौराहो पर सीसीटीवी कैमरा लगा है, मगर यह कैमरा बंद है । साथ ही थाना क्षेत्र से चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। कटरा में प्रदर्शन के दौरान अनिल सिंह , नीरज त्रिपाठी, रमेश यादव, मनोज केशरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे ।
Published on: