मिर्जापुर

BIG NEWS: पोलियो ड्रॉप पीने के बाद बच्चे के पैर में आई कमजोरी, डब्ल्यूएचओकी टीम पहुंची जांच के लिए

संक्रमण की आशंका, जाँच रिपोर्ट आने का इंतजार
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2018, 9:06 AM IST
BIG NEWS: पोलियो ड्रॉप पीने के बाद बच्चे के पैर में आई कमजोरी, डब्ल्यूएचओकी टीम पहुंची जांच के लिए
BIG NEWS: पोलियो ड्रॉप पीने के बाद बच्चे के पैर में आई कमजोरी, डब्ल्यूएचओकी टीम पहुंची जांच के लिए

मिर्ज़ापुर. उत्तर प्रेदश के मिर्ज़ापुर जिले में एक बच्चे को पोलियो ड्रॉप की दवा पिलाये जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग को बच्चे के पैर में कमजोरी की शिकायत मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में डब्ल्यूएचओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चे की जांच के लिए पहुंची। बच्चे की जांच के बाद टीम ने पोलियो के संक्रमण की आशंका के चलते गांव के पांच वर्ष से कम बच्चों के मल का सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को रिपोर्ट आने का इंतजार है।

मिर्ज़ापुर के नरायनपुर ब्लाक के कोलउन्द ग्राम निवासी श्यामसुन्दर सिंह के घर वालों का कहना है कि पोलियो आभियान के तहत छह अगस्त को अंकुर को पोलियो की दवा पीलायी गई थी। कुछ दिन बाद अचानक वह चलते चलते लड़खड़ा कर गिर पड़ा। जिसके बाद उन्होंने अंकुर को चुनार स्थित स्वास्थ केंद्र में दिखाया। जहाँ बच्चे का स्टूल सेम्पल लेकर जाँच के लिए भेज दिया था। जाँच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर हैरान रह गए। आनन फानन में इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को दिया गया। जिसके बाद डब्ल्यूएचओ सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चे के घर पहुंची है।

डॉ.पुनीत मिश्रा व डॉ तनुज शर्मा (लखनऊ) के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम बच्चे कि जाँच कर उस पर लगातार नजर बनाए हुए है। टीम ने बच्चे के साथ उसके परिवार और रिश्तेदारों का भी स्टूल किट के माध्यम से मल लेकर जाँच के लिए भेज दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की अन्य टीमों द्वारा पोलियों के संक्रमण की आशंका के चलते गांव के 0 से 5 वर्ष के बच्चों के मल का भी सेम्पल लेकर लखनऊ लेबोरटरी जाँच के लिए भेजा गया। चिकित्सकों को रिपोर्ट आने का इंतजार है।

जिले के सीएमओ ओपी तिवारी का कहना है कि बच्चे को पोलियो संक्रमण नहीं हुआ है। दरसल तीन दिन पहले पोलियो ड्रॉप पिलाये जाने के बाद उसके पैरों में कमजोरी आ गयी थी। ऐसा क्यों हुआ इसकी जाँच के लिए डब्ल्यूएचओ कि टीम जाँच कर रही है। उनका कहना है कि लाखों बच्चों में एक को कभी कभी यह हो जाता है। फिलहाल टीम जाँच कर रही है। बच्चा अब ठीक है।

By- सुरेश सिंह

Published on:
Also Read
View All
मिर्जापुर में नदी में मिला नवविवाहिता का शव, पुल पर दुपट्टा-चप्पल मिले, पति पर प्रताड़ना का आरोप

मिर्जापुर में ठायं ठायं ठायं.. फिर पकड़ा गया शातिर चेन स्नेचर, पैर में लगी गोली

लहुरियादह गांव में मां बेटी की तरह लिपट कर रोई दिव्या और दुईजी देवी, माला पहनाकर ग्रामीणों ने किया पूर्व IAS का स्वागत

‘कांग्रेस नेहरू परिवार तो सपा सैफई परिवार तक सीमित’, CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- माफिया के सामने गिड़गिड़ाते थे, आज सुरक्षा की बात कर रहे

भारत में रहकर पाकिस्तान का गुणगान करने वालों पर बरसे BJP विधायक, बोले- विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहे प्रदर्शनकारी