मिर्जापुर

पूर्व सांसद के बेटे ने युवती से किया प्यार, करने लगे शादी से इनकार तो पुलिस ने थाने में बुलाकर कराया विवाह

पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद लिया फैसला
less than 1 minute read
up news
पूर्व सांसद के बेटे ने युवती से किया प्यार, करने लगे शादी से इनकार तो पुलिस ने थाने में बुलाकर कराया विवाह

मिर्ज़ापुर/सोनभद्र. जिले के राबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद और जिले के सुरक्षित छानवे विधान सभा सीट से दो बार विधायक रहे भाई लाल कोल के छोटे बेटे की शादी पुलिस को थाने में करानी पड़ी। ऐसा इसलिए किया गया कि पूर्व सांसद भाईलाल कोल के छोटे बेटे का इलाके की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नेता जी के बेटे ने लड़की से शादी का वादा करके उसे खूब भरोसे में लिया था। लेकिन जब उसने शादी करने का बात कही वो बातों से मुकरने लगे। इस बात को लेकर लड़की के परिवार वालों ने इसकी शिकायत थाने में की जिसके बाद पुलिस ने दोनों की शादी करा दी।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के निवासी प्रेमी युगल का काफी दिनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसमें परिजनों को जानकारी होने पर एक दूसरे से दूर रहने की हिदायत भी दी गई थी। लेकिन परिजनों के हिदायत के बाद दोनो एक दूसरे से छुप-छुप कर मिलते रहे। इसी बीच परिजनों को पता चला कि उनकी बेटी गर्भवती हो गई है। प्रेमिका के मां बाप प्रेमी के परिजनों पर शादी करने का दबाव बनाया लेकिन प्रेमी के परिजन शादी के लिए तैयार नही थे। प्रेमिका के परिजनो ने इसकी शिकायत रविवार को लालगंज के थाने में किया।

मामला पूर्व सांसद व पूर्व विधायक के पुत्र जुड़ा होने के कारण जब पुलिस ने तहकीकात किया तो प्रेम प्रसंग की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस द्वारा दोनो पक्षों से बात करने पर शादी करने की सहमति बनी । सोमवार को सहमति से लड़की पक्ष के लोग लड़की को लेकर थाने पहुंचे। वहीं पूर्व विधायक भाई लाल कोल के परिजन पुत्र को साथ में लेकर थाने में पहुंचे और रीति रिवाज से पुरोहित द्वारा धूमधाम से मंदिर में शादी संपन्न हुई।

Published on:
22 Oct 2018 09:34 pm
Also Read
View All
मिर्जापुर में 3 लोगों की मौत पर उग्र हुई भीड़, पुलिस पर किया पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़

Mirzapur Road Accident: टायर फटने के बाद ट्रक घर में घुसा, मिर्जापुर में सो रहे 5 लोग दबे, 3 की हुई मौत

मिर्जापुर में पति के दूसरी शादी के शक में मां ने 3 बच्चों को दिया जहर, फिर खुद भी खाया, मां और बेटी की मौत

‘जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, मुझे गालियां पड़ रही हैं’, बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को फोन पर मिर्जापुर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने लगाई फटकार

‘बाबरी मस्जिद के चंदे का क्या हुआ, केवल सनातन को बदनाम किया जा रहा’, राम मंदिर में कथित चंदा चोरी विवाद पर ब्रजेश पाठक