मिर्जापुर

इस बाहुबली भाजपा विधायक की शिकायत पर पुलिस हलकान, रातभर हुई अवैध खनन की जांच

एसपी ने डीएम विमल कुमार दुबे को सारी बातों से अवगत कराया

2 min read
UP Police
UP Police

मिर्ज़ापुर. चंदौली जनपद के एक बाहुबली भाजपा विधायक के फोन पर पुलिस सारी रात हलकान रही। दरसल विधायक जी ने आईजी मिर्ज़ापुर मंडल विजय मीणा को फोन कर के कहा कि मैं कछवां क्षेत्र से गुजर रहा हूं। यहां गंगा किनारे कई जगहों पर अवैध बालू का खनन हो रहा है जिस पर आईजी रेंज ने पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी को इसकी जानकारी दिया। एसपी ने डीएम विमल कुमार दुबे को सारी बातों से अवगत कराया। डीएम के निर्देश पर तत्काल ही एक खनन विभाग की टीम गठित कर कछवा थाना पर भेजा गया। साथ में थाना प्रभारी बृजेश सिंह मय फोर्स भदोही सीमा क्षेत्र से लगे द्वारिकापुर से लेकर धनैता गंगा घाट तक पूरी रात सघन छानबीन चेकिंग अभियान चलाया गया। लेकिन अवैध खनन कहीं नहीं पाया गया दो स्थानों पर बालू निकाला जा रहा था। जो लीज धारकों का था।

जिसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दिया गया। वहीं अवैध खनन पर सड़कों से लेकर गंगा घाट तक पुलिसकर्मी और खनन विभाग के लोग पूरी रात हांफते रहे। थाना प्रभारी कछवा बृजेश सिंह के अनुसार रात में कप्तान साहब का आदेश मिला उसी के आधार पर चेकिंग कि गयी थी। चेकिंग के दौरान गंगा घाट पर स्थित बालू और मिट्टी के लीज कि जांच किया गया। इसके बाद सड़क पर भी चलने वाले वाहन कि जांच कि गयी। कछवा में कुल चार खदान है।जिनमे से दो बालू के और दो मिट्टी के है। तीन दिन पहले एक खदान बंद हुई थी। उसे छोड़ सभी खदाने चल रही थी। टीम को कही भी अवैध खनन होता नहीं मिला। पूरे मामले पर एसपी आशीष तिवारी का कहना था कि कछवा में अवैध खनन को लेकर शिकायत मिली थी। जिस पर जांच कराई गई तो कुछ नही मिला। उनके पास इसकी लिखित रिपोर्ट भी आ गयी है। वही इस मामले में कयासों का बाजार गर्म है। वही पूरे प्रकरण को पूर्वांचल के दो दिग्गज बाहुबली नेता के बीच के रस्साकशी का नतीजा बताया जा रहा है।

Published on:
23 Mar 2018 02:37 pm
Also Read
View All
रात में खाना खाकर टहलने निकला 6 बहनों का इकलौता भाई, मिर्जापुर में सुबह मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान

मिर्जापुर के बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकानें चपेट में, लाखों का नुकसान

मिर्जापुर में वृद्ध की मौत के 45 दिन बाद भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम, कागज के हेरफर में फंसा पेंच, एक सप्ताह से घर में नहीं जला चूल्हा

मिर्जापुर में लग्जरी गाड़ियों से 2 करोड़ कैश बरामद, आयकर विभाग ने व्यापारियों को जारी किया नोटिस, 4 दिन में देना होगा जवाब

दोस्त की नाबालिग गर्लफ्रेंड से बनाना चाहता था संबंध, विरोध करने पर दोस्त संग मिलकर की हत्या, मिर्जापुर पुलिस ने पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार