5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिर्जापुर के क्रेशर प्लांट में कंपन से गिरा डग, मलबे में दबने से 4 श्रमिकों की मौत

Four people dead in Mirzapur: मिर्जापुर जिले में स्थित एक क्रेशर प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक क्रशर प्लांट में चार मजदूरों की मौत हो गई है...
2 min read
Google source verification
Crusher Plant in Mirzapur 9

हादसे के बाद बिखरा मलबा, Pc- Vijendra Mishra

Accident at crusher plant in Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित एक क्रेशर प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि ब्लास्टिंग के दौरान कंपन से क्रशर प्लांट के डग का एक हिस्सा धराशाई हो गया है, जिसमें चार मजदूर दब गए। वहीं हादसे के बाद क्रशर प्लांट के मालिक ने चारों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने चारों को मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक सोनभद्र जिले के रहने वाले थे और यहां मजदूरी का काम किया करते थे।

जेसीबी से हटाया गया मलबा

जानकारी के मुताबिक, अहरौरा के भगैतीदेई स्थित एक क्रशर प्लांट में शनिवार को ब्लास्टिंग के दौरान डग धसने से चार मजदूर मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। इस दौरान जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया गया। मलबे में दबे हुए चार लोगों को बाहर निकल गया, जिन्हें अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि दोपहर में क्रेशर प्लांट पर काम चल रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन डग कार्य के दौरान ही भर-भरा कर मजदूरों के ऊपर गिर पड़ा। इसमें चार मजदूर दब गए। क्रशर प्लांट के संचालक पिंटू सिंह ने मलबे में दबे हुए चारों लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद एसडीएम चुनार अनेग सिंह और क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम के साथ पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

इनकी हुई मौत

शनिवार की दोपहर हुए इस तरह दर्दनाक हादसे में सोनभद्र के रहने वाले लाल बहादुर पुत्र दुलारे, अशोक पुत्र बसंत, राकेश पुत्र राम जी और दुर्योधन पुत्र झेगई की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चारों ही सोनभद्र जिले के रहने वाले थे और मिर्जापुर में क्रेशर प्लांट में मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण किया करते थे। क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम ने बताया है कि हादसे में मारे गए चारों श्रमिकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए परिजनों से संपर्क साधा गया है। उन्होंने बताया कि मामले में घटनास्थल पर मौजूद श्रमिकों और क्रशर प्लांट के मालिक से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग