20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिर्जापुर में भारी बारिश से गिरा कच्चा मकान, दंपति समेत 3 की मौत, अलग-अलग गांव में हुआ हादसा

Death due to Rain in Mirzapur: मिर्जापुर में बुधवार को रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण दो अलग-अलग गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने से दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई है..
2 min read
Google source verification
Mirzapur news

Pc-Patrika

Mirzapur Death News: मिर्जापुर में बुधवार को रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण दो अलग-अलग गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने से दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मड़िहान क्षेत्र के पटेरा पुलिस चौकी अंतर्गत रजाैहा गांव में बुधवार की देर रात खाना खाकर कच्चे मकान में सोने गए पति-पत्नी की बारिश के कारण दीवार गिरने से मौत हो गई है। वहीं, बभनी गांव में कच्चे मकान में सोने गई एक महिला की भी दीवार गिरने से मौत हो गई है, जबकि महिला का पति हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

दो अलग-अलग गांव में हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की देर रात मिर्जापुर के मड़िहान क्षेत्र के राजौहा गांव में 70 वर्षीय रमाशंकर और 65 वर्ष की उनकी पत्नी अशोक कुमारी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों खाना खाने के बाद अपने कच्चे मकान में सोने के लिए गए थे। रात में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण मकान की दीवार पर भर-भराकर गिर गई, जिसमें दोनों लोग दब गए। मकान के गिरने की आवाज सुनकर पास में ही टीन शेड में सोए उनके बेटे अजय कुमार मौके पर पहुंचे तो उनके माता-पिता दीवार में दबे हुए थे। अजय ने शोर मचाकर गांव के लोगों कोई इकट्ठा किया और मालबात हटाया गया। करीब 1 घंटे के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, बभनी गांव में भी अपने पति के साथ कच्चे मकान में सोई एक वृद्ध महिला की दीवार गिरने के कारण मौत हो गई है, जबकि उसका पति घायल है। बताया जा रहा है कि महिला की पहचान कबूतरी देवी के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए महिला के पति हीरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

क्या बोली पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया है कि बुधवार की देर रात दो अलग-अलग गांवों में हादसे की सूचना मिली थी। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस टीम राजौहा और बभनी गांव पहुंची। रजौहा में दंपति की मौत हो गई थी, जबकि बभनी में एक महिला कच्चे मकान की दीवार में दब गई थी और उसकी भी मौत हो गई है। पुलिस ने बताया है कि इस हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।