मिर्जापुर

मुठभेड़ के बाद ‘मेहंदी हसन’ अरेस्ट, ₹25000 का था इनाम, तमंचा बरामद

मिर्जापुर पुलिस ने ₹25000 के इनामी शातिर बदमाश मेहंदी हसन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जबकि उसका एक साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया...

less than 1 minute read

मिर्जापुर: राजगढ़ पुलिस व एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ₹25000 के इनामी गो तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्कर के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया है और पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर उसका एक साथ ही मौके से भागने में कामयाब हो गया।

एक बदमाश हुआ फरार

जानकारी के मुताबिक, राजगढ़ थाना क्षेत्र में एसओजी व पुलिस की ₹25000 के इनामी बदमाश मेहंदी हसन उर्फ लल्लू नट के साथ मुठभेड़ हुई है, जिसमें गोली लगने से वह घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान मेहंदी हसन का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहा। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि फरार उसके साथी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

टेलर जंगल सेमरी के पास हुई मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की संतनगर से गोवंशों की खरीद-फरोख्त कर बाइक सवार मेहंदी हसन व उसका साथी सकतेशगढ़ की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने टेलर जंगल सेमरी के पास घेराबंदी की और आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद मेहंदी हसन ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।

तमंचा व कारतूस बरामद

घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान मौके से 315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस इसके साथ ही एक बाइक और ₹50000 कैश बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Published on:
26 Feb 2026 07:54 am
Also Read
View All
अधिवक्ता हत्या कांड का दूसरा आरोपी भी अरेस्ट, मिर्जापुर पुलिस ने किया लंगड़ा, दोनों पैर में गोली मारकर पकड़ा

अपर आयुक्त ने अपने सुरों से बांधा समा, कौन हैं IAS डॉ. विश्राम यादव जिनके गायन के लोग हो रहे फैन

Mirzapur news: जिसने दिलाई थी जमानत उसे ही मारी गोली! चुनावी रंजिश में हत्या, एनकाउंटर में आरोपी गिरफ्तार

मिर्जापुर शूट आउट: एनकाउंटर में अधिवक्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी के दोनों पैर में लगी गोली…परिजनों की मांग, किया जाए फुल एनकाउंटर

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा मिर्जापुर, अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात