मिर्जापुर

बीएचयू के साउथ कैंपस में डिप्टी प्रॉक्टर ने उखाड़ा आरएसएस का झंडा, आक्रोशित छात्र धरने पर बैठे

छात्रों के विरोध को देखते हुए संघ के पदाधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2019, 4:49 PM IST
Students Protest after Rss flag removed
आरएसएस का झंडा उखाड़े जाने पर विवाद

मिर्जापुर. बीएचयू वाराणसी के साउथ कैंपस में आरएसएस का झंडा उखाड़े जाने को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ । डिप्टी प्रॉक्टर किरण दांबले पर झंडा उखाड़े जाने का आरोप लगाकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए डिप्टी प्रॉक्टर ने माफी मांगी, तब जाकर मामला शांत हुआ । छात्रों के विरोध को देखते हुए संघ के पदाधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

मिर्जापुर के बरकछा स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस में मंगलवार को कॉलेज में पढ़ने वाले कुछ छात्र स्टेडियम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भगवा झंडा लगा कर योगासन कर रहे थे, कॉलेज की डिप्टी प्रॉक्टर किरण दांबले को जब जानकारी हुई तो वह संघ का भगवा झंडा उखाड़ कर ले कर चली गयी, जिसकी वजह से योगासन कर रहे छात्र आक्रोशित हो उठे। छात्रो ने कॉलेज के प्रशासनिक भवन के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दिया। मामले की जानकारी होते ही मौके पर देहात कोतवाली थानाध्यक्ष अभय सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गये। संघ पदाधिकारी सोहन लाल जी भी कॉलेज पहुंच गये और धरना दे रहे छात्रों को कार्रवाई की बात कह कर समझा बुझाकर धरना समाप्त करवाया।

धरना दे रहे छात्रों का कहना है कि जब वह आंख बंद कर भामरी योगासन कर रहे थे, तभी डिप्टी प्रॉक्टर उनका झंडा लेकर चली गयी। हालांकि महिला डिप्टी प्रॉक्टर किरण दांबले का कहना है कि बच्चे गोल घेरा बना कर बैठे थे, कई बार बुलाया पर बच्चों ने ध्यान नही दिया, वहां पर झंडा लगा था, सेंसटिव मामला अयोध्या को लेकर चल रहा है इस लिए मैंने झंडा लेकर चपरासी को दे दिया और मैंने उनसे कहा कि आप स्टेडियम के बाहर कही झंडा लगाकर अपना कार्यक्रम कर लीजिए, स्टेडियम मे कभी भी संघ की शाखा नहीं लगती थी। वहीं मौके पर पहुचे आरएसएस के पदाधिकारी सोहन लाल ने कहा कि यह गलत है, यहां पर पिछले नौ साल से संघ की शाखा लग रही है, कारवाई के लिए इसकी शिकायत की जाएगी।

BY- SURESH SINGH

Updated on:
12 Nov 2019, 4:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मिर्जापुर में नदी में मिला नवविवाहिता का शव, पुल पर दुपट्टा-चप्पल मिले, पति पर प्रताड़ना का आरोप

मिर्जापुर में ठायं ठायं ठायं.. फिर पकड़ा गया शातिर चेन स्नेचर, पैर में लगी गोली

लहुरियादह गांव में मां बेटी की तरह लिपट कर रोई दिव्या और दुईजी देवी, माला पहनाकर ग्रामीणों ने किया पूर्व IAS का स्वागत

‘कांग्रेस नेहरू परिवार तो सपा सैफई परिवार तक सीमित’, CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- माफिया के सामने गिड़गिड़ाते थे, आज सुरक्षा की बात कर रहे

भारत में रहकर पाकिस्तान का गुणगान करने वालों पर बरसे BJP विधायक, बोले- विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहे प्रदर्शनकारी