मिर्जापुर

लालू यादव के बेटे तेजप्रताप गृह शांति के लिए विंध्याचल में करा रहे अनुष्ठान यज्ञ, रुक सकता है तलाक

घर की शांति के लिए विंध्याचल में चल रहा गुप्त अनुष्ठान यज्ञ
less than 1 minute read
Tej Pratap
Tej Pratap

मिर्जापुर. आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की याचिका दाखिल करने के बाद घर की शांति के लिए विंध्याचल में गुप्त अनुष्ठान यज्ञ करा रहे हैं। लालू यादव परिवार के कुल पुरोहित पं. राज मिश्रा द्वारा माता रानी के धाम में एक विशेष अनुष्ठान चल रहा है। यह अनुष्ठान लालू यादव परिवार के समस्त ग्रह बाधाओं और पारिवारिक कलह को दूर करने के लिए विंध्याचल धाम में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

लगी है 11 पुरोहितों की टोली
इस अनुष्ठान के लिए 11 पुरोहितों की टोली विधि-विधान के साथ पूजन-हवन कर रही है। इस गुप्त अनुष्ठान का संकल्प विंध्य धाम में लालू प्रसाद यादव परिवार के कुल पुरोहित पंडित राजा मिश्रा की पुत्र पंडित राज मिश्रा ने खुद अपने हाथों लिया है और यह गुप्त अनुष्ठान आज रात्रि में अपनी पूर्णता को प्राप्त करेगा।

Published on:
09 Nov 2018 11:55 am
Also Read
View All
मिर्जापुर में 3 लोगों की मौत पर उग्र हुई भीड़, पुलिस पर किया पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़

Mirzapur Road Accident: टायर फटने के बाद ट्रक घर में घुसा, मिर्जापुर में सो रहे 5 लोग दबे, 3 की हुई मौत

मिर्जापुर में पति के दूसरी शादी के शक में मां ने 3 बच्चों को दिया जहर, फिर खुद भी खाया, मां और बेटी की मौत

‘जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, मुझे गालियां पड़ रही हैं’, बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को फोन पर मिर्जापुर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने लगाई फटकार

‘बाबरी मस्जिद के चंदे का क्या हुआ, केवल सनातन को बदनाम किया जा रहा’, राम मंदिर में कथित चंदा चोरी विवाद पर ब्रजेश पाठक