
नई दिल्ली । एक प्रचलित कहावत है "मंजिलें उन्ही को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखो से कुछ नहीं होता हौसलों से उडान होती है"। संभवत: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में आदिवासी लड़कों और लड़कियों ने कुछ इसी जज्बे और जोश को दिखाया है। इन आदिवासी लड़कों और लड़कियों ने नेपाल में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माऊंट एवरेस्ट को फतह करने की योजना बनाई है। इनमें से चंद्रपुर के बोरडा, देवाडा और जीवती क्षेत्र में आश्रम स्कूलों की तीन लड़कियां शामिल हैं। ये लड़कियां जोखिम भरे काम से पहले कठिन प्रशिक्षण से गुजरी हैं। सबसे खास बात यह है कि इन लड़कों और लड़कियों की उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच है। ये लड़क
दल में कौन-कौन शामिल हैं
आपको बता दें कि माऊंट एवरेस्ट को फतह करने वाले दल में तीन लड़किायां - मनीषा धुवरे, इंदू कन्नाके व छाया अत्राम शांमिल हैं, जबकि अन्य सदस्यों में प्रमेश अले, उमाकांत मादवी, अक्षय अत्राम, शुभम पेंडोर, कविदास काटमोडे, विकास सोयम और आकाश माडवी शामिल हैं।
बुधवार को भरेंगे नेपाल के लिए उड़ान
गौरतलब है कि यह दल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई करने के लिए 60 दिवसीय दौरे पर बुधवार को मुंबई से नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए उड़ान भरेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सवरा और आदिवासी विकास विभाग की मुख्य सचिव मनीषा वर्मा ने इनसे मुलाकात की और एवरेस्ट फतह की शुभकामनाएं देकर गर्मजोशी से उन्हें विदा किया।
'मिशन शौर्य 2018' के तहत हुआ है चुनाव
मुख्य सचिव मनीषा वर्मा ने बताया कि "सभी युवाओं को आदिवासी विकास विभाग के 'मिशन शौर्य 2018' के तहत चुना गया है। इस मिशन का लक्ष्य साहसिक खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, आदिवासी युवाओं की प्रगति के लिए उनमें आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की भावना बढ़ाना है।" आपको बता दें कि एवरेस्ट फतह के इस मिशन में इस दल के साथ 15 स्थानीय शेरपा, एक विशेषज्ञ डॉक्टर, सहायक दल के सदस्य होंगे और प्रबंधक सह प्रशिक्षक विमला नेगी देवास्कर होंगी।