विविध भारत

कश्मीर घाटी में 160 पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठ करने को तैयार, सेना ने जारी किया अलर्ट

भारतीय सेना ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि एलओसी के पास 150 से ज्यादा आतंकी घुसपैठ करने के फिराक में हैं।
1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2018, 9:50 PM IST
कश्मीर घाटी में 160 पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठ करने को तैयार, सेना ने जारी किया अलर्ट
कश्मीर घाटी में 160 पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठ करने को तैयार, सेना ने जारी किया अलर्ट

जम्मू। पाकिस्तान कश्मीर घाटी में लगातार अशांति फैलाने की कोशिश में जुटा हुआ है। लगातर जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तन की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाक अब एक बार फिर से भारत के अंदुरुनी इलाकों को दहलाने की साजिश रच रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तान की तरफ से 160 के करीब आतंकी घुसपैठ करने की फिराक में हैं। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि बर्फ से लगे इलाकों के रास्ते पाक अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देना चाहता है। भारतीय सेना ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि एलओसी के पास 150 से ज्यादा आतंकी घुसपैठ करने के फिराक में हैं। बता दें कि इन दिनों सर्दी का मौसम होने के कारण घाटी में बर्फबारी ज्यादा हो रही है और मौसम खराब होने की वजह से घुसपैठिए इसका फायदा उठाना चाहते हैं।

थल सेना ने जारी किया अलर्ट

आपको बता दें कि रविवार को थल सेना के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय जमीन पर घुसपैठ करने के लिए एलओसी पार से तकरीबन 160 आतंकी इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने के लिए कुछ ऐसी योजना बना रहा है लेकिन हमारे घुसपैठ रोधी ढांचा घुसपैठियों से निपटने के लिए पर्याप्त रूप से मजबूत है। बता दें कि अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी अपनी हरकतों में कोई बदलाव नहीं लाया है। इसके अलावा भारत में घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना और खुफिया ऐजेंसी दोनों मिलकर काम कर रही है। बता दें कि रविवार को कुपवाड़ा में ही भारतीय सेना ने एक आतंकी को मार गिराया तो वहीं बीते दिन भी दो आतंकियों को मार गिराया गया था। हालांकि इस दौरान एक भारतीय जवान भी शहीद हो गया।

Published on: