5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्राइम
पुलवामा एनकाउंटर में मारे गए हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो खूंखार आतंकवादी
Play video

पुलवामा एनकाउंटर में मारे गए हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो खूंखार आतंकवादी

सुरक्षा बलों के इलाके की घेराबंदी करने के दौरान आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से हमला कर दिया जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 10 Nov 2018, 5:57 PM IST

नई दिल्ली। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार का सुबह सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। यहां घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकी मारे गए। तिक्केन गांव में आतंकवादियों के मौजूद होने की खुफिया जानकारी मिली जिसके बाद सुबह सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा बलों के इलाके की घेराबंदी करने के दौरान आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से हमला कर दिया जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। मारे गए आतंकियों की पहचान वाज्जिद-उल-इस्लाम और लिकाकत वानी के रूप में हुई है और उसके पास से हथियार, गोलाबारुद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। मुठभेड़ के बाद इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी गई है।