विविध भारत

फरीदकोट अस्पताल से मुंबई के 4 मरीज डिस्चार्ज, मोगा बना पंजाब का कोरोना मुक्त जिला

मुंबई अंधेरी के रहने वाले हैं चारों मरीज अप्रैल 7 को चारों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था मुंबई निवासी चारों लोग पंजाब घूमने आए थे
2 min read
25182463-3895-4844-9859-334f49424368.jpg

नई दिल्ली। मुंबई के अंधेरी निसावी कोरोना वायरस के 4 मरीजों का पंजाब में सफल इलाज के बाद गुरुवार को आइसोलेशन सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया। चारों का दूसरी बार कराए गए कोरोना टेस्ट बुधवार को निगेटिव निकला था। इससे पहले चारों मरीज का 7 अप्रैल को पहली बार कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था।

लेकिन 22 अप्रैल को चारों का कोविद -19 टेस्ट निगेटिव आया। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद चारों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया। मोगा के सिविल सर्जन डॉ. अंदेश कंग ने कहा कि अब मोगा में एक भी कोरोना को संक्रमित मरीज नहीं है। ऐसा इसलिए कि गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में वीआरडीएल लैब से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक सभी चारों को कोविद-19 निगेटिव पाया गया।

मोगा के डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने कहा कि हम जिले में कोविद-19 के बारे में लोगों को जागरूक करने में सफल रहे। उन्होंने लोगों से मोगा कोविद-19-मुक्त रखने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा है। साथ ही प्रशासन का साथ देने की अपील की है।

पंजाब के विशेष मुख्य सचिव केबीएस सिद्धू ने बताया कि महाराष्ट्र के चारों मरीज का कोरोना फ्री होने के बाद मोगा जिला कोरोना मुक्त हो गया। उन्होंने कहा कि कोरोना का लक्षण मिलने के बाद चारों को गांव जनेर के डि-एडिक्शन एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में रखा गया था। अभी महाराष्ट्र वापस नहीं भेजा जाएगा। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद ही वह अपने घर वापस जा पाएंगे।

दरअसल, महाराष्ट्र के 12 लोगों का एक समूह 22 मार्च को पंजाब के चेदा गांव पहुंचा था। सभी लोग एक मस्जिद में ठहरे थे। जहा से उन्हें 5 अप्रैल को छोड़ दिया गया। बाद में उनमें से चार का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने पर आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।

पंजाब स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पंजाब में अब तक कोरोना वायरस के 251 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 49 ठीक हो गए हैं और 16 लोगों की इस महामारी से मौत हुई है।

Updated on:
23 Apr 2020 05:53 pm
Published on:
23 Apr 2020 05:41 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर

Bridge Washed Away: मूसलाधार बारिश में 10 फीट ऊपर तक पानी बहने से टूटी पुलिया, कुसमी-जशपुर मार्ग पर आवागमन बंद