6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur Snake Bite: युवक की नींद खुली तो शर्ट में घुसा था सांप, खोलकर झटका दिया तो साथ सो रही पत्नी के ऊपर गिरा, हुई मौत

Snake bite in Ambikapur: किसी चीज के काटने का एहसास होने पर खुल गई थी युवक की नींद, पत्नी ने भी सांप को झटका देकर खुद से किया अलग, सांप को अधमरा कर टब से ढका, अस्पताल में हुई मौत
2 min read
Google source verification
Snake bite to young man

Ambikapur Snake bite, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक युवक अपनी पत्नीके साथ 5 अक्टूबर की रात जमीन में सोया था। इसी बीच उसे हाथ में कुछ काटने (Snake bite) का एहसास हुआ तो उसकी नींद खुल गई। इसके बाद वह उठा और कपड़े में कुछ घुसे होने का एहसास होने पर उसने शर्ट खोलकर जोर से झटका दिया। इस दौरान शर्ट के भीतर से एक जहरीला सांप साथ सो रही पत्नी के शरीर पर गिरा। इससे पत्नी भी डर गई और उसने सांप को झटका देकर हटाया। इधर सर्पदंश से पीडि़त पति को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मंगलवार की अलसुबह उसकी मौत हो गई।

दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम झूमरपारा निवासी धरम पिता बाबूलाल उम्र 40 वर्ष 5 अक्टूबर की रात को खाना खाने के बाद जमीन पर बिस्तर बिछाकर पत्नी के साथ सोया था। रात करीब 10 बजे धरम के दाहिने हाथ में कुछ काटने का एहसास हुआ तो वह हड़बड़ाकर उठ गया। फिर उसने अपना शर्ट खोलकर झटका दिया तो भीतर से सांप उसकी पत्नी के शरीर पर जा गिरा।

सांप को अपने शरीर पर देखकर वह सहम गई और एक झटके में उसने सांप (Snake fell on wife) को खुद से अलग किया। इस दौरान पति ने बताया कि उसे सांप ने डस लिया है। इसके बाद घर में हो-हल्ला शुरु हो गया। शोर सुनकर अन्य परिजन वहां पहुंचे। वे कुछ समझ पाते, इससे पहले ही युवक की हालत खराब होने लगी।

फिर आनन-फानन में परिजन द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में लाकर भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान मंगलवार की अलसुबह करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई। पति की मौत (Husband died due to snake bite) से पत्नी सदमे में है, उसका रो-रोकर बुरा हाल है।

Died due to snake bite) सांप को किया अधमरा, टब से ढंका

मृतक की पत्नी का कहना था कि सांप द्वारा डसे जाने के बाद पति ने पहले सांप को डंडे से मारकर अधमरा कर दिया था। इसके बाद उन्होंने उसे टब से ढक दिया था। इसके बाद परिजन द्वारा उसे अस्पताल लाया गया। बता दें कि सरगुजा जिले में इस वर्ष सर्पदंश से दर्जनभर से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सर्पदंश (Snake bite case) के अधिकांश घटनाएं जमीन पर सोने के दौरान हुई हैं। कई बार झाडफ़ूंक में हुई देरी के कारण भी सर्पदंश पीडि़तों की जान नहीं बच पाती है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग