1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur Snake Bite: मासूम बेटे को स्तनपान करा रही मां को करैत सांप ने डसा, डंडे से मार डाला, नहीं बच पाई जान

Snake Bite Case: बेटे को अपने से किया दूर, फिर डंडे से सांप को मार डाला, गंभीर हालत में ले जाया गया अस्पताल, इलाज के दौरान तोड़ा दम
2 min read
Google source verification
woman died due to snake bite

Ambikapur Snake Bite, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक महिला बुधवार की शाम जमीन पर लेटकर अपने मासूम बेटे को स्तनपान करा रही थी। इसी बीच उसके हाथ में करैत सांप (Karait Snake bite case) ने डस लिया। उसकी नजर सांप पर पड़ी तो उसने पहले बच्चे को खुद से दूर हटाया, फिर डंडे से सांप को मार डाला। शोर मचाने पर पति समेत अन्य परिजन पहुंचे और उसे बतौली के शांतिपारा अस्पताल ले गए। यहां उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर रेफर करने के पश्चात मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

लुंड्रा थाना क्षेत्र रघुनाथपुर चौकी अंतर्गत ग्राम सिलसिला निवासी बुधियारो कोरवा पति खोरा राम कोरवा उम्र ३२ वर्ष बुधवार की शाम करीब ६ बजे अपने ३ वर्षीय बेटे को घर के बरामदे में जमीन पर लेट कर स्तनपान करा रही थी। जबकि घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में थे। इसी दौरान करैत सांप वहां पहुंचा और उसके हाथ में डस (Woman died due to snake bite) लिया।

महिला को जब हाथ में कुछ काटने का एहसास हुआ तो वह हड़बड़ाकर उठ गई। इसी बीच उसकी नजर करैत सांप पर पड़ी। इसके बाद उसने बेटे को अपने पास से दूर हटाया और डंडे से सांप को मार डाला। इसके बाद शोर मचाते हुए उसने घटना की जानकारी अन्य परिजनों को दी।

Snake bite: अस्पताल में हो गई मौत

सांप के डसने से महिला की तबियत जब बिगडऩे लगी तो परिजन उसे इलाज के लिए बतौली के शांतिपारा अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। रेफर करने पर परिजन उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत (Woman died) हो गई। महिला की मौत से मासूम बेटे के सिर से मां का साया उठ गया। वहीं परिजनों में भी मातम पसरा हुआ है।

बारिश के सीजन में सर्पदंश की बढ़ती हैं घटनाएं

सरगुजा संभाग में इस वर्ष बारिश के सीजन में 100 से अधिक सर्पदंश की घटनाएं (Snake bite cases) हो चुकी हैं। इसमें 3-4 दर्जन लोगों की मौत हो गई है। सर्पदंश की अधिकांश घटनाएं जमीन पर सोने के दौरान हो रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग अक्सर जमीन पर सोते हैं, ऐसे में कई मौकों पर वे सर्पदंश का शिकार हो जाते हैं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग