7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Elephants in Surguja: शौच के लिए निकले बुजुर्ग को हाथी ने मारी लात, बाल-बाल बचा, महेशपुर-मानपुर मार्ग किया गया बंद

Elephant attack: सरगुजा जिले के महेशपुर स्थित मुंगरी तालाब के पास किया हमला, पसली में गंभीर चोट आने से अस्पताल में कराया गया भर्ती, क्षेत्र में 26 हाथियों की मौजूदगी से दहशत में ग्रामीण
2 min read
Google source verification
Elephant attack on Old age man

Elephants in Surguja, महेशपुर-मानपुर मार्ग पर की गई बेरिकेडिंग (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत 26 हाथियों का दल भ्रमण कर रहा है। इसी बीच हाथियों का दल मंगलवार की सुबह ऐतिहासिक स्थल ग्राम महेशपुर के मुंगरी तालाब के पास पहुंचा था। इस दौरान शौच के लिए निकले 65 वर्षीय एक बुजुर्ग पर एक हाथी ने हमला कर दिया। पैर के प्रहार (Elephant attack on villager) से वृद्ध की पसली में गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजन को पूरी बात बताई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज जारी है। क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। इधर वन विभाग ने एहतियातन महेशपुर-मानपुर-लक्ष्मणगढ़ मार्ग पर बेरिकेटिंग कर आवाजाही बंद कर दी है।

उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर निवासी मोहन कुजूर उम्र 65 वर्ष मंगलवार की सुबह शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान मुंगरी तालाब के पास उसका सामना हाथी से हो गया। हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी का पैर लगने से उसके सीने में चोटें आई और वह घायल हो गया। गनीमत रहीं कि हाथी ने दोबारा हमला (Attack by elephant) नहीं किया, अन्यथा उसकी जान जा सकती थी।

घायल होने के बावजूद मोहन किसी तरह खुद चलकर घर पहुंचा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम उसके घर पहुंची और अपनी गाड़ी से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Elephants in Udaypur: महेशपुर-मानपुर मार्ग किया गया बंद

क्षेत्र में 26 हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग द्वारा महेशपुर-मानपुर-लक्ष्मणगढ़ मार्ग पर बेरिकेड लगाकर लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

वन विभाग ने क्षेत्र में मुनादी भी कराई है कि कोई भी व्यक्ति जंगल की ओर न जाए। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में हाथियों (Elephants in Surguja Region) को लेकर चिंता बढ़ गई है। हाथियों के लगातार विचरण से ग्रामीणों को जंगल और आसपास के इलाकों में जाने में खतरा बना हुआ है। वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग