21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, पीडिता की पहचान उजागर करने के मामले में दर्ज थी एफआईआर

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, पीडिता की पहचान उजागर करने के मामले में दर्ज थी एफआईआर

Akanksha Toppo arrested: शहर के गंगापुर निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो व अकील अहमद के खिलाफ दर्ज की थी एफआईआर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 7 Oct 2026, 3:35 PM IST

Social Media Influencer Akanksha Toppo arrested

Ambikapur News, पुलिस गिरफ्त में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो (Social Media Influencer Akanksha Toppo) को कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसका मेडिकल चेकअप कराने के बाद न्यायालय में पेश किया। बता दें कि सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया पर बलात्कार पीडि़ता की पहचान उजागर करने, उसकी निजता भंग करने और कथित रूप से अश्लील व आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो और अकील अहमद अंसारी व अन्य के खिलाफ 4 अक्टूबर की रात बीएनएस की धारा 196(1), 352 और 353(2) के तहत अपराध दर्ज किया था।

शहर के गंगापुर निवासी शैलेन्द्र शर्मा ने कोतवाली (Ambikapur Kotwali) में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो व अकील अहमद अंसारी समेत अन्य संबंधित सोशल मीडिया चैनल संचालकों ने एक पीडि़ता की परिस्थिति का अनुचित लाभ उठाते हुए उसकी पहचान और निजता उजागर की।

शिकायत में कथित रूप से अश्लील एवं गाली-गलौज वाली सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पीडि़ता का साक्षात्कार लेते समय उसके निजी अंगों से जुड़े आपत्तिजनक और अमर्यादित सवाल पूछे गए तथा इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social media platform) पर प्रसारित किया गया।

शिकायत में इसे पीडि़ता की निजता और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला कृत्य बताया गया है। इसके अलावा आकांक्षा टोप्पो पर सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार गाली-गलौज और भडक़ाऊ सामग्री प्रसारित करने का आरोप लगाया गया है।

Akanksha Toppo News: पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले में कोतवाली पुलिस ने बुधवार की दोपहर आरोपी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर (Social Media Influencer) आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा भाजपा नेता रविंद्र तिवारी के खिलाफ भी उक्त बलात्कार पीडि़ता के चरित्र पर लांछन लगाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

वहीं आकांक्षा टोप्पो की रिपोर्ट पर 4 अक्टूबर को ही भाजपा नेता धीरज सिंह के खिलाफ एफआईआर (FIR against BJP leaders) दर्ज की गई थी। अब लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि अकील अहमद, रविंद्र तिवारी व धीरज सिंह के खिलाफ भी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, इनकी गिरफ्तारी कब होती है?