विविध भारत

कोरोना से जंग के लिए भारत में 21 नहीं, 49 दिन का लॉकडाउन जरूरी: रिसर्च

ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया रिसर्च रिसर्च में बताया, भारत में 49 दिन का लॉकडाउन जरूरी

2 min read
,,

नई दिल्ली। ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ( Cambridge University ) के भारतीय मूल के दो शोधकर्ता एक नए गणितीय मॉडल ( Mathematical model) के साथ आए हैं, जिसमें भारत में 49 दिनों के लिए पूरी तरह से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन ( Nationwide lockdown) या दो महीनों में समय-समय पर छूट के साथ निरंतर लॉकडाउन की बात कही गई है, जो भारत में कोविड-19 ( COVID-19 ) को दोबारा उभरने से रोकने के लिए जरूरी हो सकता है।

विश्वविद्यालय में व्यावहारिक गणित और सैद्धांतिक भौतिकी विभाग से राजेश सिंह के सहयोग से रणजय अधिकारी द्वारा लिखा गया शोधपत्र दर्शाता है कि भारत सरकार ने जो 21 दिन का लॉकडाउन लगाया है, उसके प्रभावी होने की संभावना नहीं है और 'इसके अंत में कोविड-19 का फिर से उभार होगा।'

देश में कोविड-19 महामारी पर सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) के प्रभाव के आकलन का शायद यह पहला मॉडल है, जिसमें भारतीय आबादी की उम्र और सामाजिक संपर्क संरचना को शामिल किया गया है।

शोधपत्र का शीर्षक है 'एज स्ट्रक्चर्डइम्पैक्ट ऑफ सोसल डिस्टेंसिंग ऑन द कोविड-19 एपिडेमिक इन इंडिया'।

अध्ययन में सोशल डिस्टेंसिंग उपायों- कार्यस्थल में गैर मौजूदगी, स्कूल बंद करने, लॉकडाउन और इसकी अवधि के साथ उनकी प्रभावाकारिता का आकलन किया गया है।

शोधकर्ताओं ने भारत में कोविड-19 महामारी के बढ़ने का अध्ययन करने के लिए सर्वेक्षणों और बेजन इम्प्यूटेशन से प्राप्त सामाजिक संपर्क मैट्रिसेज के साथ एक आयु-संरचित एसआईआर मॉडल का प्रयोग किया।

लेखकों ने लिखा, "सामाजिक संपर्क की संरचनाएं गंभीर रूप से संक्रमण के प्रसार को निर्धारित करती हैं और टीकों के अभाव में, बड़े पैमाने पर सामाजिक दूरी के उपायों के माध्यम से इन संरचनाओं का नियंत्रण शमन का सबसे प्रभावी साधन प्रतीत होता है।"

भारत में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए 24 मार्च की मध्यरात्रि से 21 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।

ये भी पढ़ें

एंबुलेंस कर्मचारी आज से हड़ताल पर ! कोरोना मरीजों को लाने के दौरान सुविधा नहीं देने से नाराज हैं कर्मचारी
Updated on:
30 Mar 2020 09:29 am
Published on:
29 Mar 2020 09:00 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश