विविध भारत

हिमाचल प्रदेश: चंबा में आया 3.3 तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

पहाड़ी इलाके से आजकल भूकंप की खबरें लगातार आ रही हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jan 2019, 2:54 PM IST
 earthquake shocks
earthquake

शिमला। भूकंप से हिमाचल प्रदेश के झटके महसूस किए गए। शनिार को आए भूंकप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई। किसी के हताहत होने या कोई नुकसान होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चंबा जिले के कई हिस्सों में दोपहर 12.31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जम्मू और कश्मीर की सीमा से सटा चंबा क्षेत्र रहा। बता दें कि पहाड़ी इलाके से आजकल भूकंप की खबरें लगातार आ रही हैं।

आ सकता है बड़ा भूकंप
हाल ही में वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस साल हिमालय क्षेत्र में बड़ा भूकंप आ सकता है। इस भूकंप की तीव्रता 8.5 या उससे भी ज्यादा हो सकती है यानी यह भूकंप इतना विनाशकारी हो सकता है कि इससे जन-धन की भारी हानि की आशंका है। बता दें कि बैंगलोर के जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिकों का दल शोध में जुटा हुआ था। शोध में शामिल वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगर वक्त रहते कोई सावधानी नहीं बरती गई तो भूकंप से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हजारों लोगों की जान जा सकती है।

Published on: