6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर में 4.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके, घरों से बाहर की ओर भागे लोग

जम्मू और कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए किए गए। गुरुवार सुबह आए भूकंप के इन झटकों की तीव्रता रिक्टर पर 4.6 मापी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 10 Jan 2019, 1:10 PM IST

news

जम्मू-कश्मीर में 4.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके, घरों से बाहर की ओर भागे लोग

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए किए गए। गुरुवार सुबह आए भूकंप के इन झटकों की तीव्रता रिक्टर पर 4.6 मापी गई। वहीं, दिन निकलते ही लगे झटकों से लोगों में अफरा—तफरी मच गई। लोग घरों से निकल कर बाहर की ओर भागने लगे। जिसके चलते घरों के बाहर लोगों की भीड़ जम गई। भूकंप के डर की वजह से लोग काफी समय तक घरों में जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

निर्मला सीतारमण पर बयान से घिरे राहुल गांधी, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

बिहार: लालू यादव ने नीतीश को बताया पलटूराम, दगाबाजों को नहीं आती लाज

डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र लेह से 63.6 किलोमीटर उत्तर में था। कारगिल से इसकी दूरी 193.1 किलोमीटर थी। आपको बता दें कि साल 2019 में यह पहला मौका है जब जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि इससे पहले 2018 दिसंबर में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। ये झटके काफी सामान्य और हलके रहे। जिससे किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं आई।

दिल्ली—बिहार ट्रेन में बदमाशों का तांडव, हथियारों के बल पर 1 घंटे तक 200 यात्रियों से की लूटपाट

आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि भूकंप आज सुबह 8.22 बजे आया। भूकंप का केंद्र लेह से 63.6 किलोमीटर उत्तर था। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र 34.39 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.21 डिग्री पूर्वी देशांतर में रहा। आपको बता दें कि इससे पहले 26 दिसंबर को जम्मू एवं कश्मीर में रिक्टर पैमाने पर 3.5 की तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। किसी के हताहत होने या कोई नुकसान होने की खबर नहीं थी। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार जम्मू एवं कश्मीर क्षेत्र में सुबह 9.52 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए और इसका केंद्र धरती के अंदर 15 किलोमीटर की गहराई में था।