आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर रफाल डील को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। रफाल पर विपक्ष को जवाब देने आगे आई रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को लेकर राहुल ने पीएम मोदी पर करारा तंज कसा था। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि देश के प्रधानमंत्री ने संसद में अपना बचाव करने के लिए ‘एक महिला' को आगे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को यह नहीं करना चाहिए था, उनको खुद आगे आकर रफाल से जुड़े सवालों का जवाब देना चाहिए था।