नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में जहां एनडीए ने जहां महागठंधन के छकाने की रणनीति बनाई है, वहीं पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने ट्वीट करते हुए नीतीश कुमार को पलटूराम कहा है। लालू प्रसाद ने अपने ट्वीट में लिखा है कि जो शख्स महागठबंधन की वोट से कुर्सी तक पहुंचा। जिसने जनादेश पर दिनदहाड़े डकैती डाली, जो बिहार के 11 करोड़ मतदाताओं का लूटेरा बन गया। आज वह किस मुंह से महागठबंधन की भविष्यवाणी कर रहा है। क्या ऐसे पलटू दगाबाजों को लाज भी नहीं आती?