नई दिल्ली। बिहार के लखीसराय जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को अद्र्घनग्न अवस्था में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है। पुलिस के अनुसार, शरमा गांव के समीप पुलिस ने एक किशोरी का शव बरामद किया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवती को बहला-फुसलाकर आसपास के क्षेत्र में लाया गया होगा और उसके साथ दुष्कर्म की घटना के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई होगी।