6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: मुजफ्फरपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक भाजपा नेता की गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 10 Jan 2019, 8:02 AM IST

 BJP leader killed

बिहार: मुजफ्फरपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक भाजपा नेता की गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई। घटना थाना क्षेत्र के खेमकरण पकड़ी चौक की है। यहां हथियारबंद बदमाशों ने बुधवार शाम को भाजपा नेता व स्थानीय डॉक्टर बैजू शाह पर हमला कर दिया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के सीने पर छपा 'नमो अगेन', मोदी बोले-'यू आर लुकिंग गुड'

गुजरात: कांग्रेस को झटका देने की तैयारी में अल्पेश, भाजपा में शामिल होने की अटकलें!

तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए

वही, पुलिस को मौके से एक पिस्टल का तीन खोखा बरामद हुए हैं। हालांकि घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन घटना वाला क्षेत्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वारदात के पीछे जमीनी विवाद से जुड़ी रंजिश की भी बात सामने आ रही है। पुलिस के अनुसार बैजू साह खेमकरण एक दवा की दुकान करते थे। घटना उस समय घटी जब तीन नकाबपोश बदमाश उनकी दुकान पर दवा लेने पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए।

बिहार: जेडीयू और 'हम' ने किया सवर्ण आरक्षण के फैसले का स्वागत, कांग्रेस ने बोला हमला

स्थानीय स्तर पर भाजपा के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) थे

जानकारी मिली है कि बैजू शाह भाजपा में सक्रिय थे और स्थानीय स्तर पर भाजपा के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) थे। वहीं, उनकी पत्नी प्रमीला देवी चतुरसी पंचायत की वर्तमान वार्ड सदस्य है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव के अनुसार इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। हालांकि अभी तक पीडि़त परिवार ने किसी भी शक जाहिर नहीं किया है।