7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के सीने पर छपा ‘नमो अगेन’, मोदी बोले-‘यू आर लुकिंग गुड’

इस तस्वीर में अनुराग ने 'नमो अगेन' छपी टी-शर्ट पहन रखी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 9 Jan 2019, 1:30 PM IST

news

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के सीने पर छपा 'नमो अगेन', मोदी बोले-'यू आर लुकिंग गुड'

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जहां भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने में जुटा है, वहीं भाजपा नेता फिर से मोदी सरकार को लेकर आश्वस्त हैं। भाजपा नेताआं में मोदी प्रति दीवानगी का आलम यह है कि भाजपा के लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने 'नमो अगेन' छपी टी-शर्ट बनवा ली। यही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अनुराग ठाकुर की यह इस ड्रेस वाली एक तस्वीर ट्वीट की है। इस तस्वीर में अनुराग ने 'नमो अगेन' छपी टी-शर्ट पहन रखी है।

मोदी सरकार किसानों को देगी नए साल का तोहफा, सीधे खाते में भेजे जाएंगे 10,000 रुपए

गुजरात: कांग्रेस को झटका देने की तैयारी में अल्पेश, भाजपा में शामिल होने की अटकलें!

लिखा, 'लुकिंग गुड अनुराग ठाकुर।'

प्रधानमंत्री मोदी ने तस्वीर पर ट्वीट करते हुए उनको कॉंप्लीमेंट भी दिया। उन्होंने लिखा है कि अच्छे लग रहे हो अनुराग ठाकुर!। मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'लुकिंग गुड अनुराग ठाकुर।' आपको बता दें कि इससे पहले इस फोटो को नमो मर्चंडाइज के ट्विटर पेज से भी ट्वीट किया गया। दरअसल, नमो मर्चंडाइज नरेंद्र मोदी के शॉर्ट फॉर्म 'नमो' लिखी वस्तुओं से जुड़ा एक ब्रांड है। वहीं, नमो ऐप को अब तक 50 लाख से अधिक लोग ने डाउनलोड कर चुके हैं। जानकारी मिली है कि फ्लिपकार्ट की तरह ही नमो ऐप से सामान के विक्रय के लिए एक होस्ट‍िंग प्लेटफॉर्म 'फ्लाइकार्ट' को तैयार किया गया है।

बिहार: जेडीयू और 'हम' ने किया सवर्ण आरक्षण के फैसले का स्वागत, कांग्रेस ने बोला हमला

आपको बता दें कि तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिली हार के बाद भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी रणनीति पर विचार करना शुरू कर दिया है। इसके चलते मोदी सरकार ने एक ओर जहां गरीब सवर्णों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की घोषणा की है, वहीं अपरोधाओं पर अंकुश लगाने के लिए डीएनए तकनीक बिल लोकसभा से पास करा लिया है।