6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात: कांग्रेस को झटका देने की तैयारी में अल्पेश, भाजपा में शामिल होने की अटकलें!

इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक पार्टियों में सियासी गरमी बढ़ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 8 Jan 2019, 11:17 AM IST

news

गुजरात: कांग्रेस को झटका देने की तैयारी में अल्पेश, भाजपा में शामिल होने की अटकलें!

नई दिल्ली। इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक पार्टियों में सियासी गरमी बढ़ गई है। कांग्रेस इस बार जहां पूरी ताकत के साथ मोदी के दुर्ग को ध्वस्त करने के प्रयास में जुटी है, वहीं पार्टी का एक बड़ा नेता भाजपा का दामन थामने की घोषणा कर सकता है। दरअसल, गुजरात कांग्रेस के सीनियर लीडर और ठाकोर सेना के अध्यक्ष अल्पेश ठाकोर जल्द ही पार्टी को अलविदा कह सकते हैं। अल्पेश की भाजपा में शामिल होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने सोमवार को इन अटकलों को सही बताते हुए ऐसी इन संभावनाओं की पुष्टि कर दी।

बिहार: जेडीयू और 'हम' ने किया सवर्ण आरक्षण के फैसले का स्वागत, कांग्रेस ने बोला हमला

आपको बता दें कि ठाकोर गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस के टिकट पर ही वह विधानसभा पहुंचे थे। राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बेहतर स्थिति के लिए अन्य नेताओं के साथ ठोकर की भूमिका भी बताई गई थी। इस चुनाव में कांग्रेस ने 182 विधानसभा सीटों वाली भाजपा को 99 सीटों पर आने को मजबूर कर दिया था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से अल्पेश पार्टी हाईकमान से काफी नाराज चल रहे हैं। इसका एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि वह राष्ट्रीय सचिव का पद मिलने से नाखुश है। दरअसल, अल्पेश कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता या फिर पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनना चाहते थे, लेकिन उनको पार्टी का सचिव पद पर संतोष करना पड़ा था।

आरएसएस प्रचारक का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस थाने में फेंक रहे बम

इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी से मिलकर अपना दुखड़ा रोने का प्रयास भी किया, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात न होने से उनका असंतोष और अधिक गहरा गया। इस बीच अल्पेश ने कांग्रेस पार्टी में उनके संगठन ठाकोर सेना के सदस्यों की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया।