नई दिल्ली। केरल के सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के बाद शुरू हुई हिंसा से पूरा कन्नूर जिला झुलसता रहा। इस दौरान शनिवार को भाजपा-आरएसएस और सत्ताधारी दल माकपा कार्यकर्ताओं ने हिंसात्मक रूप ले लिया। हिंसा के दौरान प्रतिद्वंद्वी नेताओं और वर्कर्स कई दुकानों और घरों पर हमले किए गए तो कहीं आग लगा दी गई। इसी बीच आरएसएस के जिला प्रचारक का एक चौंकाने वाली सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में संघ प्रचारक नेदुमंगद पुलिस थाने बम फेंक रहे हैं।