7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड एक्टर महेश मांजरेकर कांग्रेस से लड़ेंगे चुनाव, अशोक चव्हाण को बताया 42 साल पुराना दोस्त

रजनीकांत, कमल हासन और प्रकाश राज के बाद बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और फिल्म डायरेक्टर महेश मांजरेकर ने भी सक्रिय राजनीति में कदम रखने का ऐलान कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 6 Jan 2019, 1:31 PM IST

Mahesh Manjrekar

बॉलीवुड एक्टर महेश मांजरेकर कांग्रेस से लड़ेंगे चुनाव, अशोक चव्हाण को बताया 24 साल पुरान दोस्त

नई दिल्ली। रजनीकांत, कमल हासन और प्रकाश राज के बाद बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और फिल्म डायरेक्टर महेश मांजरेकर ने भी सक्रिय राजनीति में कदम रखने का ऐलान कर दिया है। एक्टर महेश मांजरेकर ने घोषणा की है कि वह इस साल सितंबर-अक्तूबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में खड़ें होंगे। यही नहीं उन्होंने यह चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ने की बात कही है। आपको बता दें कि महेश ने 2014 में राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के टिकट पर मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए थे। इसके बाद वह एक बार फिर अपने काम के साथ मशगूल हो गए थे। आपको बता दें कि महेश मांजरेकर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए।

पब्लिक के ब्रेनवॉश को बनी 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर', ट्रेलर पर रोक के लिए याचिका दायर

अशोक चव्हाण से उनकी 42 साल पुरानी दोस्ती

एक्टर मांजरेकर ने कहा कि वह कांग्रेस के टिकट पर 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना छोड़ने के एक सवाल पर उन्होंने यह कहा कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे उनके अच्छे दोस्त हैं, लेकिन महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण से उनकी 42 साल पुरानी दोस्ती है। उन्होंने साफ किया कि वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि राज ठाकरे उनके सामने अपनी पार्टी का उम्मीदवार नहीं खड़ा करेंगे।

बिहार: तीखी बयानबाजी को लेकर राबड़ी ने लगाई तेज प्रताप को डांट, संभल कर बोलने की हिदायत

दो दशकों से फिल्मी दुनिया में करते आ रहे काम

सक्रिय राजनीति में कदम रखने के सवाल पर महेश मांजरेकर ने कहा कि वह दो दशकों से फिल्मी दुनिया में काम करते आ रहे हैं, लेकिन अब वह जनता और कला-संस्कृति के लिए जमीन से जुड़ा काम करना चाहते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले फिल्म अभिनेता प्रकाश राज सियासी पारी शुरू करने का ऐलान कर चुके हैं। प्रकाश ने 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महेश के पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताई है।