राबड़ी की हिदायत पर भाई वीरेंद्र ने खुद उनके आवास पर जाकर अपना पक्ष रखा। वही, राबड़ी की डांट के बाद दोनों के तेवर में नरमी दिखाई दी। आपको बता दें कि एक दिन पहले पहले ही तेज प्रताप यादव ने अपनी ही पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता भाई वीरेंद्र को औकात में रहने की नसीहत दी थी। वहीं, राबड़ी से मिलकर लौटे भाई वीरेंद्र ने कहा कि कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है। लालू यादव को अपना गॉड फादर बताते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष जो चाहेंगे वह उसका अनुपालन करेंगे। आपको बता दें कि पत्नी एश्वर्या से विवाद के बाद पटना वापस लौटे तेज प्रताप यादव जब से फिर राजनीति में सक्रिय हुए हैं, तब से वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।