विविध भारत

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी से मुलाकात, कई अहम मुद्दे पर हुई चर्चा

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
less than 1 minute read
pm modi and Afghan President
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी से मुलाकात, कई अहम मुद्दे पर हुई चर्चा

नई दिल्लीः अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं ने बैठक की और कई अहम मुद्दे पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय सुरक्षा और दोनों देशों के बीच विकास साझेदारी समेत कई मुद्दे पर बातचीत हुई। गनी ने चाबहार पोर्ट और एयर-फ्रेइट कॉरिडोर के जरिए कनेक्टिविटी बढ़ाने पर भी जोर दिया। इस दौरान अफगानिस्तान में आतंकी गतिविधियों के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने अफगान राष्ट्रपति अशरफ से सात लापता भारतीयों पर की चिंता जताई। इस दौरान गनी ने आश्वासन दिया कि वह व्यक्तिगत रूप से इस मामले को देखेंगे। बता दें कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी बुधवार को एक दिवसीय भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर गनी का शानदार स्वागत किया गया।

Updated on:
19 Sept 2018 08:57 pm
Published on:
19 Sept 2018 08:57 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video