विविध भारत

एयर मार्शल RKS भदौरिया होंगे भारतीय वायुसेना के नए वाइस चीफ, रफाल डील में निभाई थी अहम भूमिका

एयर मार्शल RKS भदौरिया IAF के नए वाइस चीफ 1 मई से संभालेंगे अपना पद रफाल लड़ाकू विमान के सौदे के लिए भारतीय वार्ता टीम के अध्यक्ष थे भदौरिया

less than 1 minute read
Air marshal RKS Bhadauria
एयर मार्शल RKS भदौरिया होंगे भारतीय वायुसेना के नए वाइस चीफ, रफाल डील में निभाई थी अहम भूमिका

नई दिल्ली। एयर मार्शल RKS भदौरिया अब भारतीय वायु सेना के नए वाइस चीफ होंगे। एयर मार्शल भदौरिया 1 मई से अपना पदभार संभालेंगे। वर्तमान वे बेंगलूरु के ट्रेनिंग कमांड के हेड के तौर पर तैनात हैं। आपको बता दें कि भदौरिया 36 रफाल लड़ाकू विमान के सौदे के लिए भारतीय वार्ता टीम के अध्यक्ष थे।

रफाल पर बवाल पर दी थी सफाई

रफाल डील को लेकर चल रहे विवाद पर फरवरी में भदौरिया ने भी बयान जारी किया था। उन्होंने कहा था कि ये डील सबसे बातचीत के बाद हुई थी। इस डील को लेकर किसी में असमहति नहीं थी। उन्होंने यह बयान उन दावों के जवाब में दिया था, जिसमें कहा गया था कि डील के दौरान रक्षा मंत्रालय के कुछ अधिकारियों ने इस पर आपत्ति जताई थी।

कई मेडल से किए जा चुके हैं सम्मानित

आपको बता दें कि अपने 36 साल लंबे करियर में भदौरिया कई मेडल से सम्मनित किए जा चुके हैं। इनमें अति विशिष्ठ सेवा मेडल (जनवरी 2013) और हाल ही में मिला परम विशिष्ठ सेवा मेडल (2018) शामिल है।

Updated on:
29 Apr 2019 03:42 pm
Published on:
29 Apr 2019 01:40 pm
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन