विविध भारत

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पूर्वी कमान के 2 दिवसीय अभ्यास की समीक्षा की

सेना प्रमुख ने अरुणाचल प्रदेश में पूर्वी कमान के सैनिकों के सामूहिक प्रशिक्षण की समीक्षा की प्रशिक्षण LAC से लगभग 90 किलोमीटर दूर 22 और 23 अक्टूबर को आयोजित किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Oct 2019, 10:12 AM IST
h.png

नई दिल्ली। सेना प्रमुख बिपिन रावत ने अरुणाचल प्रदेश के सेला में पूर्वी कमान के सैनिकों के दो दिवसीय सामूहिक प्रशिक्षण की बुधवार को समीक्षा की। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण वास्तवित नियंत्रण रेखा (एलएसी) से लगभग 90 किलोमीटर दूर 22 और 23 अक्टूबर को आयोजित किया गया। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के हिस्से के रूप में सेना के विभिन्न समूह पूर्वी सेक्टर में और रेगिस्तान सेक्टर में नियमित अभ्यास आयोजित कर रहे हैं।

भारतीय सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस अभ्यास का उद्देश्य अत्यधिक ऊंचाई वाले वातावरण में सभी हथियारों और सैनिकों की गतिविधियों को सत्यापित करना है। पूर्वी कमान के सामूहिक प्रशिक्षण में जलवायु अनुकूलन की नई तकनीक विकसित की गई और उसकी पुष्टि की गई है, जो चिकित्सा निदेशालय द्वारा की गई सिफारिश पर आधारित है।

समीक्षा के दौरान जनरल रावत ने कमांडरों और सैनिकों से बातचीत की तथा सुरक्षा हालात व सामरिक तैयारियों की समीक्षा की।

Updated on:
24 Oct 2019, 10:12 AM IST
Published on:
Also Read
View All
अक्षय ऊर्जा पकड़ रही रफ्तार, बैटरी उत्पादन में भारत पिछड़ा

राजकोट-जूनागढ़ दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, गिरनार परिक्रमा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय

एनडीडीबी और डेयरी सर्विसेज को वैश्विक सम्मान,न्यूजीलैंड में आइडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में जीते तीन पुरस्कार

IT Raid: सूरजपुर-अंबिकापुर में PRA ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, 12 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड

Koria Bee Attack: स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती